होम ऋषभ पंत के लिए फिर झलका उर्वशी का दर्द, शेयर की अस्पताल की तस्वीर, भड़के फैंस
ऋषभ पंत के लिए फिर झलका उर्वशी का दर्द, शेयर की अस्पताल की तस्वीर, भड़के फैंस
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की कार एक्सीडेंट के बाद से ही बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भी चर्चा में बनी हुई है.
उर्वशी बिना पंत नाम लिए उनके लिए प्रार्थना कर रही हैं और हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल नजर आ रहा है, जहां पंत का इलाज चल रहा है. उर्वशी रौतेला की इस पोस्ट को देखते ही पंत के फैंस भड़क गए. उर्वशी के इस पोस्ट को पंत के फैंस ने 'मानसिक उत्पीड़न' करार दिया.
उर्वशी की पोस्ट पर भड़के पंत के फैंस
उर्वशी रौतेला ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी. इसमें उन्होंने कोकिलाबेन अस्पताल की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की थी. उर्वशी की शेयर की गई तस्वीर वायरल होते ही उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा. उर्वशी के इस पोस्ट को पंत के फैंस ने 'मानसिक उत्पीड़न' करार दिया. एक यूजर ने ट्वीट किया, 'यह मानसिक उत्पीड़न है. अगर कोई आदमी ऐसा करता है, तो वह या तो जेल में होगा या उसके नाम पर नेटफ्लिक्स क्राइम डॉक्यूमेंट्री होगी.' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अगर आपको लगता है कि यह बिल्कुल बीमार है और @UrvashiRautela को आखिरकार इसके लिए बुलाया जाना चाहिए, तो कृपया उसे टैग करें और #GetWellSoonUrvashi कहें.'
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।