होम मोदी-योगी की सरकार में सांसद अरुण सागर की पहल पर विकलांगों और आर्थिक रूप से कमजोर वरिष्ठ नागरिकों के लिए लगेंगे प्रशिक्षण शिविर.
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉक्टर वीरेंद्र कुमार का इस पहल के लिए भाजपा लोकसभा सांसद ने जताया आभार
शाहजहांपुर में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और जिले में विकास कराने के लिए भाजपा सांसद अरूण सागर लगातार कार्य कर रहे हैं। जिले में विकलांग और आर्थिक रूप से कमजोर वरिष्ठ नागरिकों के लिए सांसद ने महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉक्टर वीरेंद्र कुमार से मुलाकात कर उनको पत्र दिया था। जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार की एडिप योजना और राष्ट्रीय वायोश्री योजना (आरवीआई) का लाभ दिलाने का आग्रह किया। मंत्री ने पत्र का संज्ञान लेते हुए भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम को निर्देशित किया है। बहुत जल्द जिले में मूल्यांकन शिविर लगाए जाएंगे। सांसद ने मंत्री वीरेंद्र कुमार का आभार जताया है।
सांसद अरुण सागर ने मंत्री वीरेंद्र कुमार से मुलाकात कर उनसे शाहजहांपुर जिले में विकास और अन्य बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर अति पिछड़ा और अनुसूचित बाहुल्य क्षेत्र है। सांसद ने कहा कि जिले में विकलांग और आर्थिक रूप से कमजोर वरिष्ठ नागरिकों की आवाज को उठाना और तमाम योजनाओं का उनको लाभ दिलाना भी हमारी जिम्मेदारी है। इसलिए केंद्र सरकार की एडिप योजना और राष्ट्रीय वायोश्री योजना (आरवीआई) का लाभ दिलाने के लिए आग्रह किया। उन्होंने जिले की गरीब जनता के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाने और जरूरतमंदो को उसका लाभ दिलाने का अनुरोध किया। मंत्री वीरेंद्र कुमार ने पत्र को गंभीरता से लेते हुए भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम को निर्देशित किया है। जिसके लिए सांसद ने उनका आभार जताया है। सांसद अरुण सागर ने बताया कि बहुत जल्द जिले के विकलांग और आर्थिक रूप से कमजोर वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे। जिससे की जरूरतमंदो को उसका लाभ बहुत जल्द मिलेगा। सांसद ने कहा कि उनके द्वारा लगातार जिले की समस्याओं को प्रदेश के सीएम से लेकर केंद्रीय मंत्रियों तक पहुंचा रहे हैं एवं लोगों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रयासरत हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।