होम भाजपा सांसद अरुण सागर की शिकायत पर अधीक्षण अभियंता जेपी वर्मा निलंबित

समाचारराजनीतिप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशवायरल न्यूज़ Alert Star Digital Team May 10, 2025 12:25 AM

भाजपा सांसद अरुण सागर की शिकायत पर अधीक्षण अभियंता जेपी वर्मा निलंबित

स्मार्ट मीटर लगने के बाद हाई वोल्टेज से उपकरण फुंके, सीडीओ से अभद्रता का भी आरोप

भाजपा सांसद अरुण सागर की शिकायत पर अधीक्षण अभियंता जेपी वर्मा निलंबित

भाजपा सांसद अरुण सागर के पास अधीक्षण अभियंता जेपी वर्मा की लगातार शिकायत पहुंच रही थीं। आम जनता के साथ दुर्व्यवहार और जनप्रतिनिधियों के साथ अच्छा व्यवहार न होने के आरोप लगाए गए थे। सांसद की शिकायत के बाद विभाग ने अधीक्षण अभियंता को निलंबित कर दिया है। साथ ही सीडीओ के आवास पर स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपकरण फुंक गए थे। आरोप लगा कि सीडीओ से अधीक्षण अभियंता ने अभद्रता की थी। डीएम की संस्तुति के बाद कार्रवाई कर दी गई। 

 

भाजपा सांसद अरुण सागर ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साफ निर्देश हैं कि आम जनता के साथ कोई भी अधिकारी दुर्व्यवहार नही कर सकता। उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर में बिजली विभाग में आम जनता के काम नही किए जा रहे थे। उपभोक्ता जाते थे तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता था। कई बार उनके पास अधीक्षण अभियंता के खिलाफ शिकायत की गई थी। उसके बाद अधीक्षण अभियंता की शिकायत शासन प्रशासन और बिजली विभाग के शीर्ष अधिकारियों से की गई थी। उन्होने कहा कि योगी सरकार में जनता के साथ दुर्व्यवहार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों के साथ भी अभद्रता की जाती थी। अधीक्षण अभियन्ता को सस्पेंड करना एक उदहारण है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जनता की समस्याओं का समाधान कराने के लिए सबसे पहले काम किया जाता है। उन्होंने कहा कि आगे भी आम जनता के साथ अभद्रता करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई जारी रहेगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)