होम अल्पसंख्यक प्रबुद्ध सम्मेलन में पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का सांसद अरूण सागर ने पटका पहनाकर किया स्वागत

समाचारदेशप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशदिल्ली Alert Star Digital Team May 8, 2025 05:59 PM

अल्पसंख्यक प्रबुद्ध सम्मेलन में पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का सांसद अरूण सागर ने पटका पहनाकर किया स्वागत

अल्पसंख्यक प्रबुद्ध सम्मेलन में पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का सांसद अरूण सागर ने पटका पहनाकर किया स्वागत

अल्पसंख्यक प्रबुद्ध सम्मेलन में पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का सांसद अरूण सागर ने पटका पहनाकर किया स्वागत

सांसद बोले-चुनिंदा नही बल्कि हर गरीब मुस्लिम का वक्फ संपत्ति पर अधिकार होगा 
 

शाहजहांपुर वक्फ सुधार जागरूकता अभियान के अंतर्गत अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में अल्पसंख्यक प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी पहुंचे। यहां भाजपा सांसद अरुण सागर और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने उनको पटका पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष ने वक्फ संशोधन को लेकर कहा कि वक्फ बिल पारित होने से गरीबो का हक मिलेगा। भाजपा सांसद ने कहा कि अब तक कुछ लोग वक्फ संपत्ति को अपनी निजी संपत्ति के रूप में इस्तेमाल करते थे लेकिन अब इस पर रोक लगेगी। 

भाजपा सांसद अरुण सागर ने कहा कि केंद्र सरकार ने वक्फ संबोधन बिल पास कराकर उन लोगों को चोट पहुंचाई है जो लोग वक्फ संपत्ति पर अपना अधिकार समझकर उसका निजी स्वार्थ के लिए इस्तेमाल करते थे। देश के प्रधानमंत्री ने हमेशा एक नारा दिया है कि सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास। इस नारे को वक्फ संशोधन बिल गवाह बना हैं। क्योंकि अब वक्फ संपत्तियों पर हर मुस्किल समुदाए के लोगों का हक है। सरकार बहुत जल्द वक्फ संपत्ति को अच्छे कार्य के लिए इस्तेमाल करेगी। वक्फ संपत्ति पर अब गरीब मुस्लिमों का भी हक होगा। विपक्ष ने हमेशा से कुछ चुनिंदा लोगों को लाभ देने का काम किया है। ये संपत्ति मुस्लिम समुदाए की शिक्षा, चिकित्सा अनाथालयों और धर्मार्थ संस्थानों के लिए रखी गई थी। लेकिन पिछले कई दशकों से इस संपत्ति को राजनीति दलो द्वारा कब्जाई गई, रिश्वतखोरी और सिफारिशों की भेंट चढ़ गई और आम मुस्लिम नागरिकों को कोई वास्तविक लाभ नही मिल सका। उन्होने कहा कि धार्मिक आस्था के नाम पर स्थापित कोई भी व्यवस्था अगर पारदर्शी नही है तो वे केवल गिने चुने लोगों की ही सेवा करती है। सांसद ने कहा कि वक्फ अधिनियम में केंद्र सरकार ने कुछ संशोधन किए हैं। जिसका सीधा लाभ मुस्लिम समुदाए को होगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)