होम कटरा विधानसभा के विकासखंड खुदागंज में सांसद अरुण सागर ने पंचायत भवन का फीता काटकर किया उद्घाटन

समाचारदेशराजनीतिप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशदिल्ली Alert Star Digital Team Jun 2, 2025 01:57 AM

कटरा विधानसभा के विकासखंड खुदागंज में सांसद अरुण सागर ने पंचायत भवन का फीता काटकर किया उद्घाटन

सांसद का पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने फूल मालाओं से किया जोरदार स्वागत

कटरा विधानसभा के विकासखंड खुदागंज में सांसद अरुण सागर ने पंचायत भवन का फीता काटकर किया उद्घाटन

Shahjahanpur  कटरा विधानसभा के विकासखंड खुदागंज के सैदुपुर गांव में पंचायत भवन बनकर तैयार हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा सांसद अरुण सागर का खुदागंज चैयरमेन पति और ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उसके बाद सांसद ने पंचायत भवन का फीता काटकर शुभारंभ किया तथा पदाधिकारियों और कार्यक्रम में आए ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी ।

सांसद अरुण सागर ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में देश में विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की सड़के हों या फिर योजनाओं से लेकर भवन निर्माण, हर क्षेत्र में तेजी के साथ कार्य किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। उन्होने कहा कि योजनाओं का लाभ सीधे गरीब जनता तक पहुंच रहा है। पहले की सरकार में योजनाएं बनती थी लेकिन उसमे घोटाले इतने होते थे कि उसका लाभ गरीब जनता तक नही बल्कि कुछ चुनिंदा लोगो तक पहुंचता था,भाजपा सरकार में हर कार्य पारदर्शिता के साथ किया जाता है। उन्होंने कहा की भाजपा सरकार में घोटाले और भ्रष्टाचार करने वालों की कोई जगह नही है। यही वजह है कि शहर में सीवर लाइन से लेकर सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गरीबो को आवास दिए गए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में वित्तीय सहायता प्रदान करती है, जिससे उन्हें आर्थिक बोझ से राहत मिलती है। मुख्यमंत्री सामग्र ग्राम विकास योजना ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए है और बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा, और रोजगार जैसे क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करती है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ के क्षेत्र में गरीबो के लिए सरकार ने बहुत ही बेहतर कार्य किए हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब के इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना शुरू की। इससे करोड़ों लोगों को इलाज में योजना का लाभ मिला है। 

इस दौरान साथ में ग्राम प्रधान राकेश गंगवार, खुदागंज चेयरमैन पति सुधीर सिंह एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)