होम सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुँचे भाजपा सांसद अरूण सागर बोले शिक्षक हमारे जीवन का स्तंभ और मार्गदर्शक होते हैं
उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने सांसद का किया जोरदार स्वागत
शाहजहांपुर में उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने गुरुनानक कन्या पाठशाला में मंडलीय अधिवेशन और सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सांसद अरुण सागर का पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित किया। शिक्षक हमारे जीवन के मार्गदर्शक होते हैं। शिक्षक वह दीपक हैं जो अज्ञानता के अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं।
सांसद ने कहा कि वे हमें न केवल किताबों का ज्ञान देते हैं, बल्कि जीवन की मूलभूत सीख भी सिखाते हैं। वे हमें आत्मनिर्भर, जिम्मेदार और नैतिक रूप से सशक्त बनाते हैं। हमें यह याद दिलाता है कि हमारे जीवन में शिक्षकों का योगदान कितना महत्वपूर्ण है। हमारे शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता और सम्मान प्रकट करना कितना महत्वपूर्ण है। उनकी मेहनत और समर्पण के बिना हम सफलता की ओर नहीं बढ़ सकते। मैं अपने सभी शिक्षकों का दिल से आभार व्यक्त करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि शिक्षक हमारे जीवन का स्तंभ और मार्गदर्शक होते हैं। वह अपना समय देकर हमारे जीवन को संवारते हैं और आगे बढ़ाते हैं। जिस तरह मिट्टी को तराश कर कलाकृति तैयार करने का कार्य कुम्हार करता है, वैसे ही शिक्षक बच्चों में निखार लाते हैं, हमें संवारते हैं। शिक्षक ना सिर्फ हमें शिक्षा देते हैं बल्कि वह हमेशा हमें अच्छा इंसान बनाने की कोशिश करते रहते हैं। उनकी कही बातें ही हमारे जीवन को निखारती हैं।
इस दौरान कार्यक्रम में शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अवधेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष रविन्द्र पाल, जगदम्बा प्रसाद मिश्रा एवं सम्मानित शिक्षकगणों की उपस्थिति रही।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।