होम शाहजहांपुर:आंख दिखाने वाले देशों को भारतीय सेना के जवान मूंह तोड़ जवाब देंगे:भाजपा सांसद अरुण सागर

समाचारदेशराजनीतिप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशदिल्ली Alert Star Digital Team May 2, 2025 08:22 PM

शाहजहांपुर:आंख दिखाने वाले देशों को भारतीय सेना के जवान मूंह तोड़ जवाब देंगे:भाजपा सांसद अरुण सागर

शाहजहांपुर:आंख दिखाने वाले देशों को भारतीय सेना के जवान मूंह तोड़ जवाब देंगे:भाजपा सांसद अरुण सागर

शाहजहांपुर:आंख दिखाने वाले देशों को भारतीय सेना के जवान मूंह तोड़ जवाब देंगे:भाजपा सांसद अरुण सागर

वायूसेना अभ्यास को सांसद ने शाहजहांपुर और प्रदेश के लिए गौरव का पल बताया 


शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे पर हवाई पट्टी पर शुक्रवार को वायूसेना के लड़ाकू विमानों ने अभ्यास किया। अभ्यास को देखने के लिए भाजपा सांसद अरुण सागर के साथ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद समेत तमाम विधायक भी हवाई पट्टी के पास पहुंचे। साढ़े 12 बजे वायूसेना का पहला विमान हवाई पट्टी से छूता हुआ गुजर गया। ये दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों ने इसे शाहजहांपुर के साथ प्रदेश के लिए गौरव का पल बताया। सांसद ने कहा कि अभी तक जो पड़ोसी देश आंख दिखाते थे लेकिन अब भारत की सेना उनको मूंह तोड़ जवाब दे रही हैं। 

सांसद अरुण सागर ने कहा कि 594 किलोमीटर लंबा मेरठ से प्रयागराज तक बनाया गया गंगा एक्सप्रेस-वे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की देन हैं। उनके नेतृत्व में प्रदेश में सड़कों का जाल तो बिछा साथ ही अब उन्ही हाइवे से विमान तक उतारे और उड़ाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वायूसेना का प्रदर्शन शाहजहांपुर के साथ प्रदेश और पूरे देश के लिए गौरव का पल है। इसको देखने के लिए वायूसेना के अधिकारी और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। सांसद ने कहा कि देश के सबसे बड़े नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आभार व्यक्त करता हूं। पीएम ने वर्ष 2021 में एक बहुत बड़ी जनसभा में गंगा एक्सप्रेस-वे की घोषणा की। प्रदेश के ऊर्जावान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बधाई के पात्र हैं। तीन दिन पहले ही मुख्यमंत्री ने इसका निरीक्षण भी किया था। आज शाहजहांपुर के लिए बहुत ही गौरव की बात है। वायूसेना के विमान शाहजहांपुर की हवाई पट्टी पर उतरे और उड़ाए जाएंगे। ऐसा पहली बार है जब किसी हाइवे की हवाई पट्टी पर नाईट लैंडिंग शो होगा। उन्होंने कहा कि आज के दिन जो देश भारत को आंख दिखाने का काम करते थे। हमारी सेना के जवान उनको मूंह तोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)