होम योगी का अखिलेश पर निशाना, विधानसभा में बोले-जनता नकारात्मकता स्वीकार नहीं करती

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 29, 2022 09:24 PM

योगी का अखिलेश पर निशाना, विधानसभा में बोले-जनता नकारात्मकता स्वीकार नहीं करती

योगी का अखिलेश पर निशाना, विधानसभा में बोले-जनता नकारात्मकता स्वीकार नहीं करती

योगी का अखिलेश पर निशाना, विधानसभा में बोले-जनता नकारात्मकता स्वीकार नहीं करती

विधानसभा के नए अध्यक्ष सतीश महाना के सर्वसम्मति से चयन के बाद अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इशारो ही इशारों में सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता नकारात्मकता को कभी स्वीकार नहीं करती। चुनाव में जनता ने यह साबित कर दिया।


विधानसभा में मंगलवार को सतीश महाना को नए विधानसभा अध्यक्ष की बधाई देते हुए सीएम ने कहा कि आज आपका चयन भारत की लोकतांत्रिक परंपरा को और अधिक मजबूत और पुष्ट करता है। यूपी की 25 करोड़ जनता के बेहतर भविष्य के लिए पक्ष और विपक्ष मिलकर काम करेंगे। स्वस्थ लोकतंत्र में दलीय सीमाएं कभी बाधक नहीं बनेंगी।

हम सबको  यूपी के विकास के लिए काम करना होगा। सत्ता पक्ष और विपक्ष मिलकर सदन की गरिमा को बढ़ाएंगे। अब हमें जनता के हितों के संवर्धन के लिए सोचना है। हमें यूपी के मजदूरों, किसानों और महिलाओं के बारे में सोचना है। सभी दबे-कुचले लोगों के बारे में सोचना है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)