होम आखिरी स्टेज में है यूक्रेन पर रूसी अटैक? कीव में सैन्य गतिविधि को कम करने पर राजी हुआ रूस

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Mar 29, 2022 09:16 PM

आखिरी स्टेज में है यूक्रेन पर रूसी अटैक? कीव में सैन्य गतिविधि को कम करने पर राजी हुआ रूस

आखिरी स्टेज में है यूक्रेन पर रूसी अटैक? कीव में सैन्य गतिविधि को कम करने पर राजी हुआ रूस

आखिरी स्टेज में है यूक्रेन पर रूसी अटैक? कीव में सैन्य गतिविधि को कम करने पर राजी हुआ रूस

र्की में हुई बैठक के बाद ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अब यूक्रेन पर रूसी अटैक अपने आखिरी चरण में है। रूस ने कहा कि वह तुर्की के इस्तांबुल में "सार्थक" वार्ता के बाद कीव के आसपास सैन्य गतिविधियों को कम करेगा। दरअसल इसके बदले में यूक्रेन ने अंतरराष्ट्रीय गारंटी के साथ तटस्थ रहने का आश्वासन दिया है। 
रूस द्वारा 24 फरवरी को यूक्रेन पर शुरू किए गए हमले के बाद पहली बार है, जब रूस ने कुछ नरमी के संकेत दिए हैं। रूस के उप रक्षा मंत्री एलेक्जेंडर फोमिन ने मंगलवार को कहा कि युद्ध समाप्त किए जाने के मकसद से जारी वार्ता में “विश्वास बढ़ाने के लिए” मॉस्को ने कीव और चेर्नीहीव के पास अभियान में “मौलिक रूप से कटौती” करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि रूसी बल कीव और चेर्नीहीव की दिशा में सैन्य गतिविधियों में कटौती करेंगे। तुर्की में मंगलवार को रूस और यूक्रेन के वार्ताकारों के बीच 'युद्ध समाप्ति' को लेकर बातचीत हुई। माना जा रहा है कि यूक्रेन नाटो में शामिल होने की अपनी जिद को छोड़ सकता है। जिसके बाद ही रूस अपने सैनिकों के वापसी का ऐलान करेगा। दोनों पक्षों ने भविष्य में भी ऐसी बैठकें करने का समर्थन किया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)