होम गुजरात चुनाव की तैयारी में जुटी AAP, अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान अहमदाबाद में करेंगे रोड शो

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 29, 2022 09:02 PM

गुजरात चुनाव की तैयारी में जुटी AAP, अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान अहमदाबाद में करेंगे रोड शो

गुजरात चुनाव की तैयारी में जुटी AAP, अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान अहमदाबाद में करेंगे रोड शो

गुजरात चुनाव की तैयारी में जुटी AAP, अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान अहमदाबाद में करेंगे रोड शो

गुजरात में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा का मुकाबला कांग्रेस से है। पिछले कई वर्षों से गुजरात की राजनीति को देखें तो वहां भाजपा बनाम कांग्रेस से चलता आ रहा है। हालांकि आम आदमी पार्टी की एंट्री ने इस बार के गुजरात चुनाव को काफी दिलचस्प बना दिया है। सूरत नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली सफलता से उसमें उत्साह है और यही कारण है कि गुजरात चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने अपनी ताकत लगानी शुरू कर दी है। आम आदमी पार्टी की ओर से नेताओं का गुजरात दौरा भी शुरू हो गया है। बड़ी जानकारी इस वक्त यह है कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 2 और 3 अप्रैल को 2 दिनों के गुजरात दौरे पर जाएंगे। अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी गुजरात जाएंगे। माना जा रहा है कि केजरीवाल के इस दौरे के बाद आम आदमी पार्टी गुजरात में अपनी चुनावी तैयारियों को धार देगी। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान 2 अप्रैल को अहमदाबाद पहुंचेंगे। इसी दिन दोनों नेता अहमदाबाद में भव्य रोड शो भी करेंगे। जानकारी के मुताबिक यह रोड शो 3 से 4 किलोमीटर तक हो सकता है।पार्टी सूत्रों का दावा है कि यह रोड शो अहमदाबाद के पूर्वी इलाके में होगा। आपको बता दें कि अहमदाबाद के पूर्वी इलाके में ज्यादातर पाटीदार रहते हैं। गुजरात में जब पाटीदार आंदोलन चल रहा था उस दौरान यह इलाका सबसे ज्यादा प्रभावित था। गुजरात में आम आदमी पार्टी पाटीदारों को अपने पक्ष में करने की कोशिश करेगी। आपको बता दें कि गुजरात में पाटीदारों ने भाजपा खिलाफ सरकार के खिलाफ आंदोलन किया था तब से पाटीदारों को अपने पाले में करने की कोशिश में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जुटी हुई है। अरविंद केजरीवाल के इस दौरे के बाद आम आदमी पार्टी चुनाव को लेकर अपनी रणनीति भी तय करेगी। स्थानीय नेताओं से अरविंद केजरीवाल की बड़ी बैठक होगी जिसमें यह तय होगा कि आने वाले चुनाव में कौन-कौन से मुद्दों को लेकर पार्टी मैदान में उतरेगी। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)