होम चुनाव से पहले गुजरात के सांसदों के साथ पीएम मोदी की बड़ी बैठक, अमित शाह भी रहे मौजूद

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 29, 2022 09:08 PM

चुनाव से पहले गुजरात के सांसदों के साथ पीएम मोदी की बड़ी बैठक, अमित शाह भी रहे मौजूद

चुनाव से पहले गुजरात के सांसदों के साथ पीएम मोदी की बड़ी बैठक, अमित शाह भी रहे मौजूद

चुनाव से पहले गुजरात के सांसदों के साथ पीएम मोदी की बड़ी बैठक, अमित शाह भी रहे मौजूद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों विभिन्न राज्यों के सांसदों के साथ लगातार बैठक कर रहे हैं। इन सबके बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के राज्यसभा और लोकसभा सांसदों के साथ एक बड़ी बैठक की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक को गुजरात चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। आपको बता दें कि इस साल गुजरात में विधानसभा के चुनाव होने हैं। भाजपा ने गुजरात में मिशन 150 का लक्ष्य रखा है। प्रधानमंत्री की बैठक उनके आवास पर हुई जिसमें उन्होंने गुजरात के लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों के साथ संवाद किया। जानकारी के मुताबिक के इस बैठक में गुजरात चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष भी मौजूद रहे। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए। अमित शाह गुजरात के गांधीनगर से सांसद हैं। बताया जा रहा है कि इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी सांसदों के सामने एक लक्ष्य रखा है। उन्होंने सांसदों से कहा कि जनहित से जुड़ी सरकार की हर योजना को लोगों तक कैसे पहुंचाना है, इस पर वह काम करें। बीजेपी गुजरात में किए गए विकास कार्यों के एजेंडे पर ही चुनाव लड़ने की योजना बना रही है। यही कारण है कि इस बैठक में गुजरात इकाई के नेताओं के साथ मिलकर रणनीति बनाई गई है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष भी मौजूद रहे। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए। अमित शाह गुजरात के गांधीनगर से सांसद हैं। बताया जा रहा है कि इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी सांसदों के सामने एक लक्ष्य रखा है। उन्होंने सांसदों से कहा कि जनहित से जुड़ी सरकार की हर योजना को लोगों तक कैसे पहुंचाना है, इस पर वह काम करें। बीजेपी गुजरात में किए गए विकास कार्यों के एजेंडे पर ही चुनाव लड़ने की योजना बना रही है। यही कारण है कि इस बैठक में गुजरात इकाई के नेताओं के साथ मिलकर रणनीति बनाई गई है।गुजरात में विधानसभा की 182 सीट है। पिछली दफा भाजपा ने सरकार बनाने में जरुर सफलता हासिल की थी लेकिन उसका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। पार्टी इस बार 150 के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही है। इसके लिए सांसदों को हर गांव तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का काम दिया गया है। साथ ही साथ सांसद लोगों को यही बताएंगे कि सरकार उनके लिए क्या काम कर रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)