होम विनोद साहनी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 3 आरोपी गिरफ्तार; थानाध्यक्ष-चौकी प्रभारी समेत पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशअपराध Alert Star Digital Team Sep 11, 2026 05:36 PM

विनोद साहनी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 3 आरोपी गिरफ्तार; थानाध्यक्ष-चौकी प्रभारी समेत पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

गोंडा के चर्चित विनोद साहनी हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, घटना में पुलिस की लापरवाही सामने आने के बाद परसपुर के थानाध्यक्ष और शाहपुर चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है।

विनोद साहनी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 3 आरोपी गिरफ्तार; थानाध्यक्ष-चौकी प्रभारी समेत पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

गोंडा के चर्चित विनोद साहनी हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, घटना में पुलिस की लापरवाही सामने आने के बाद परसपुर के थानाध्यक्ष और शाहपुर चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने मामले में विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

गोंडा पुलिस के मुताबिक, 9 सितंबर 2026 को थाना परसपुर क्षेत्र में विनोद साहनी ने तहरीर देकर बताया था कि घर लौटते समय कुछ युवकों ने उनके साथ मारपीट की। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और उनका मेडिकल कराया। हालत बेहतर उपचार के लिए उन्हें केजीएमयू लखनऊ भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

3 आरोपियों की गिरफ्तारी, पूछताछ में सामने आई ये बात

एसपी अभिषेक ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों के साथ एक अन्य सामने आए आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

एसपी अभिषेक ने कहा कि प्रकरण में कार्यवाही करते हुए संलिप्त 2 नामजद अभियुक्तों एवं 1 प्रकाश में आये अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि मृतक द्वारा वर्ग विशेष के विरुद्ध सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट किये जाते थे, जो वैमनस्यतापूर्ण थे, इसी रंजिश को लेकर उनके द्वारा मारपीट की गई.

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में यह बात सामने आई कि सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर आरोपियों में नाराजगी थी। इसी रंजिश को मारपीट की वजह बताया जा रहा है। पुलिस अब घटना के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित

मामले में अभी कुछ और आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है। पुलिस ने बताया कि इसके लिए कई टीमें गठित की गई हैं और फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल सभी आरोपियों तक पहुंचने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

वहीं, पुलिस की ओर से हुई लापरवाही को लेकर भी सख्त कदम उठाया गया है। परसपुर के थानाध्यक्ष और शाहपुर चौकी प्रभारी को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

निलंबन के बाद नए थानाध्यक्ष की तैनाती

पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के बाद विभाग ने परसपुर थाने में नए थानाध्यक्ष की तैनाती कर दी है। कृष्ण गोपाल राय को खोड़ारे से स्थानांतरित कर थाना परसपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है।

उधर, गोंडा में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद द्वारा कलेक्ट्रेट और डीएम आवास के घेराव के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के सर्किट हाउस पहुंचने और वहां से कलेक्ट्रेट परिसर तक पैदल यात्रा में शामिल होने की संभावना है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)