होम अन्तर्राष्ट्रीय आर्ट प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र ‘फाइनलिस्ट अवार्ड’ से सम्मानित

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 11, 2023 07:23 PM

अन्तर्राष्ट्रीय आर्ट प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र ‘फाइनलिस्ट अवार्ड’ से सम्मानित

अन्तर्राष्ट्रीय आर्ट प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र ‘फाइनलिस्ट अवार्ड’ से सम्मानित

अन्तर्राष्ट्रीय आर्ट प्रतियोगिता में सी.एम.एस.  छात्र ‘फाइनलिस्ट अवार्ड’ से सम्मानित

लखनऊ, 11 फरवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, चौक कैम्पस के कक्षा 2 के छात्र आद्विक धवन ने इण्टरनेशनल पीस पॉल्स आर्ट कम्पटीशन में ‘फाइनलिस्ट अवार्ड’ अर्जित कर लखनऊ का गौरव सारे विश्व में बढ़ाया है। इस अन्तर्राष्ट्रीय चित्रकारी प्रतियोगिता में 77 देशों के 4540 छात्रों ने प्रतिभाग किया, जिसमें सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशाली छात्र ने 5 से 7 वर्ष आयुवर्ग के अन्तर्गत ‘फाइनलिस्ट अवार्ड’ से सम्मानित होकर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परचम लहराया है। यह प्रतियोगिता इण्टरनेशनल वर्ल्ड पीस प्रेयर सोसाइटी, न्यूयार्क के तत्वावधान में ‘मे पीस प्रिवेल ऑन अर्थ’ थीम पर आयोजित हुई। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने आद्विक की इस उपलब्धि पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया है। सी.एम.एस. चौक कैम्पस के इस प्रतिभाशाली छात्र की चित्रकारी को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाना वास्तव में गौरवशाली उपलब्धि है जो यह संदेश देती है कि ये नन्हें मेधावी छात्र पूरे विश्व में देश का नाम रोशन करने की क्षमता रखते हैं। इस अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में आद्विक ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करने के साथ ही अत्यन्त ही मनमोहक कलाकृति द्वारा विश्व एकता तथा विश्व एकता का सन्देश बड़े ही प्रभावशाली ढंग से दिया, जिसे निर्णायक मंडल की भूरि-भूरि सराहना मिली। प्रतियोगिता के आयोजकों ने सी.एम.एस. छात्र को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।इस प्रकार की रचनात्मक व सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से सी.एम.एस. अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने एवं उन्हें जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु सदैव प्रोत्साहित करता रहता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)