होम पटना में 3 साल में बनेंगे तीन फाइव स्टार होटल, 900 करोड़ की होगी लागत; पर्यटन को लेगेंगे पंख

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 10, 2023 09:54 PM

पटना में 3 साल में बनेंगे तीन फाइव स्टार होटल, 900 करोड़ की होगी लागत; पर्यटन को लेगेंगे पंख

पटना में 3 साल में बनेंगे तीन फाइव स्टार होटल, 900 करोड़ की होगी लागत; पर्यटन को लेगेंगे पंख

पटना में 3 साल में बनेंगे तीन फाइव स्टार होटल, 900 करोड़ की होगी लागत; पर्यटन को लेगेंगे पंख

पटना में तीन वर्ष के भीतर तीन फाइव स्टार होटल बन जाएंगे। निजी क्षेत्र की भागीदारी से होटल पाटलिपुत्र अशोक, सुल्तान पैलेस और बांकीपुर बस स्टैंड परिसर में इन होटलों का निर्माण होना है।

इनमें कुल 1075 कमरे होंगे। लगभग 900 करोड़ की लागत से बनने वाले इन होटलों से प्रत्यक्ष तौर पर 1500 तो अप्रत्यक्ष तौर पर 10 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। निर्माण शुरू करने के लिए पर्यटन विभाग जल्द ही टेंडर जारी करेगा।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
बिहार में ढाई करोड़ से अधिक पर्यटक हर साल आते हैं। राजधानी सहित पूरे राज्य में अभी फाइव स्टार होटल नहीं होने से पर्यटकों को परेशानी होती है। पर्यटकों को आधुनिक सुविधायुक्त व गुणवत्तापूर्ण पर्यटकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पटना में तीन स्थानों पर पांच सितारा होटल खोलने का निर्णय लिया गया है।

मुख्य सचिव के स्तर पर एक समिति इस मामले को देख रही है। इस समिति में पर्यटन, वित्त, राजस्व एवं भूमि सुधार, नगर विकास एवं आवास विभाग और उद्योग विभाग के सचिव, प्रधान सचिव या अपर मुख्य सचिव सदस्य हैं। यही समिति लीज नीति भी तैयार कर रही है। समिति ने विभाग को टेंडर जारी करने से पहले कुछ और निर्देश दिए हैं। उन निर्देशों का पालन करने के बाद विभाग की ओर से जल्द ही वैश्विक (ग्लोबल) टेंडर जारी होगा।

होटल व्यवसाय की बड़ी कंपनियों से बातचीत
अधिकारियों के अनुसार 1976 में बने होटल पाटलिपुत्र अशोक, 1926-28 में बने सुल्तान पैलेस की मौजूदा संरचना को तोड़ा जाएगा। बांकीपुर बस स्टैंड परिसर में बनने वाला होटल 22 मंजिला होगा। होटल का निर्माण व संचालन लीज के आधार पर निजी क्षेत्र द्वारा किया जाएगा। लीज 45 वर्षों की हो सकती है। होटल चलाने में माहिर कंपनियों में रेडिसन, ताज, लीला, हयात जैसी कंपनियों से विभाग की प्रारम्भिक दौर की बातचीत हुई है।

होटल में होंगी ये सुविधाएं
सिंगल बेडरूम, डबल बेडरूम, वीआईपी सुइट्स, डिलक्स रूम, फैमिली डिलक्स रूम, प्रेसिडेंशियल सुइट्स, ब्राइडल सुइट्स, रेसिडेंस सुइट्स, आर्ट गैलरी, जिम, ग्रीन रूम, एक्जीक्यूटिव लाउंज, बिजनेंस सेंटर, कॉफी शॉप, कॉन्फ्रेंस हॉल, बैंक्वेट हॉल, रेस्टोरेंट, स्वीमिंग पुल, जूस बार, ब्यूटी पार्लर, स्पा, पार्किंग।

कहां-कहां बनेंगे पांच सितारा होटल

स्थान उपलब्ध भूमि कमरा लागत
बांकीपुर बस स्टैंड 3.5 एकड़ 500 400 करोड़
सुल्तान पैलेस 4.8 एकड़ 400 400 करोड़
पाटलिपुत्र अशोक 1.5 एकड़ 175 100 करोड़

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)