होम सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस द्वारा ‘स्पोर्टस डे’ का भव्य आयोजन

प्रादेशिकी Alert Star Digital Team Feb 10, 2023 07:00 PM

सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस द्वारा ‘स्पोर्टस डे’ का भव्य आयोजन

सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस द्वारा ‘स्पोर्टस डे’ का भव्य आयोजन

सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस द्वारा ‘स्पोर्टस डे’ का भव्य आयोजन

लखनऊ, 10 फरवरी। चारबाग स्थित नार्दन रेलवे स्टेडियम में सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस द्वारा आयोजित ‘स्पोर्टस डे’ समारोह में विद्यालय के छात्रों ने अपनी खेल प्रतिभा का ऐसा अभूतपूर्व नजारा पेश किया । समारोह का उद्घाटन पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी एवं बी.सी.सी.आई. की जूनियर क्रिकेट टीम के चयनकर्ता श्री ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि खेलकूद द्वारा छात्रों के आत्मविश्वास तथा उनके लक्ष्य की ओर बढ़ने की क्षमता के विकास में सहयोग मिलता है। ऐसे आयोजन छात्रों के समुचित विकास हेतु बहुत महत्वपूर्ण है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने मुख्य अतिथि व अन्य गणमान्य अतिथियों का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य है और खेलकूद बच्चों के स्वास्थ्य के लिए अतिआवश्यक है।

            खेल समारोह का शुभारम्भ सर्व-धर्म एवं विश्व शान्ति प्रार्थना से हुआ । विद्यालय के छात्रों ने आब्स्टेकल रेस, हूपला रेस, पेपर रेस, कोन रेस, एरोबिक्स, शेफ रेस, बैलून रेस,  बन्नी रेस, कैटरपिलर रेस आदि विभिन्न खेलों में अपनी खेल प्रतिभा का गजब का प्रदर्शन किया। खेल प्रतिस्पर्धाओं में विजयी छात्रों को सार्टिफिकेट, मैडल व शील्ड प्रदान कर पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया।सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस की प्रधानाचार्या श्रीमती दीपाली गौतम ने इस अवसर पर कहा कि छात्रों के बौद्धिक विकास के लिए शारीरिक विकास का होना अति आवश्यक है और यह खेलों द्वारा ही सम्भव है। उन्होंने नन्हें-मुन्हें छात्रों की हौसलाअफजाई हेतु उपस्थित अभिभावकों व आमन्त्रित अतिथियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)