होम सी.एम.एस. छात्रा तनिष्क बंसल ने जीता सिल्वर मेडल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 9, 2023 08:19 PM

सी.एम.एस. छात्रा तनिष्क बंसल ने जीता सिल्वर मेडल

सी.एम.एस. छात्रा तनिष्क बंसल ने जीता सिल्वर मेडल

सी.एम.एस. छात्रा तनिष्क बंसल ने जीता सिल्वर मेडल

लखनऊ, 9 फरवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस की कक्षा-11 की प्रतिभाशाली छात्रा तनिष्क बंसल ने मुंबई में आयोजित 8वीं नेशनल बैटल स्पोर्ट डांस चैम्पियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए सिल्वर मेडल जीतकर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में आन्ध्र प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु समेत देश के कई राज्यों के छात्रों ने प्रतिभाग किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. छात्रा ने सर्वश्रेष्ठ नृत्य प्रदर्शन कर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परचम पूरे देश में लहराया है।  सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने इस प्रतिभाशाली छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की है। इससे पहले, जिला स्तरीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर गोल्ड मेडल जीत चुकी है। इसी आधार पर तनिष्क को नेशनल प्रतियोगिता हेतु चयनित किया गया, जिसमें तनिष्क ने अपनी नृत्य प्रतिभा की अनूठी छाप छोड़ते हुए सिल्वर मेडल अर्जित किया। आयोजकों ने सी.एम.एस. की इस प्रतिभाशाली छात्रा की बहुमुखी प्रतिभा की प्रशस्ति पत्र, मेडल व ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक व आध्यात्मिक शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही साँस्कृतिक व साहित्यिक क्षेत्रों में भी छात्रों का रुझान विकसित करता है तथापि उनकी क्षमता को पहचानकर उन्हें प्रोत्साहित करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र पढ़ाई में तो अव्वल रहते ही हैं साथ ही साथ गीत-संगीत, नृत्य, साहित्य व कला जैसे क्षेत्रों में भी विद्यालय के छात्रों ने अलग पहचान बनाई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)