होम राखी सावंत के पति को भारी पड़ा झगड़ा, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में आदिल दुर्रानी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 8, 2023 09:20 PM

राखी सावंत के पति को भारी पड़ा झगड़ा, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में आदिल दुर्रानी

राखी सावंत के पति को भारी पड़ा झगड़ा, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में आदिल दुर्रानी

राखी सावंत के पति को भारी पड़ा झगड़ा, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में आदिल दुर्रानी

 राखी सावंत और आदिल दुर्रानी अपनी शादी के बाद से ही सुर्खियों में हैं। क्योंकि राखी ने तो शादी का ऐलान कर दिया था लेकिन आदिल इस शादी को स्वीकार नहीं कर रहे थे।
लेकिन यह विवाद बढ़ते बढ़ते इस हद तक आ चुका है कि अब आदिल को कोर्ट ने सुनवाई के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। राखी ने आदिल पर बीते दिन कई गंभीर आरोप लगाए थे।
आपको बता दें कि हाल ही में राखी सावंत पति आदिल दुर्रानी का सच दुनिया के सामने लेकर आई थीं। उन्होंने आदिल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में यह शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसमें आरोप लगाया गया कि आदिल ने उनके पैसे और गहने ले लिए हैं। पुलिस ने आदिल दुर्रानी के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 और 420 के तहत प्राथमिकी दर्ज करके हिरासत में लिया था।बात यहीं खत्म नहीं हुई थी आदिल की गिरफ्तारी के बाद राखी ने एक बयान जारी किया था, जिसमें उन्होंने कई खुलासे किए थे। वहीं अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें पुलिस आदिल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत के लिए जेल भेजती नजर आ रही है।आपको बता दें कि राखी सावंत बीते कुछ दिनों से एक बार पिर अपनी शादी को लेकर चर्चा में आ गई हैं। बीते दिन राखी ने पति आदिल खान की गर्लफ्रेंड के नाम का खुलासा किया है। जिसके बाद एक वीडियो में आदिल ने भी राखी के सारे आरोपों का जवाब दिया, लेकिन इसका राखी पर कोई खास असर नहीं पड़ा। एक बार फिर राखी ने अपने पति आदिल की गर्लफ्रेंड के बारे में खुलासा किया है। राखी आए दिन मीडिया और पैपराजी के सामने अपने पति को लेकर बयान देती रहती हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)