होम बजट से पहले बड़ी खुशखबरी, ₹1.55 लाख करोड़ के पार गया GST कलेक्शन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 31, 2023 10:15 PM

बजट से पहले बड़ी खुशखबरी, ₹1.55 लाख करोड़ के पार गया GST कलेक्शन

बजट से पहले बड़ी खुशखबरी, ₹1.55 लाख करोड़ के पार गया GST कलेक्शन

बजट से पहले बड़ी खुशखबरी, ₹1.55 लाख करोड़ के पार गया GST कलेक्शन

देश का आम बजट कल यानी 1 फरवरी को पेश होने वाला है। इससे पहले जीएसटी कलेक्शन के मोर्चे पर गुड न्यूज आई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक जनवरी 2023 के महीने में ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन 1,55,922 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।

इसमें सीजीएसटी 28,963 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 36,730 करोड़ रुपये और आईजीएसटी 79,599 करोड़ रुपये शामिल है।

दूसरा सबसे बड़ा कलेक्शन: वित्त मंत्रालय के मुताबिक अप्रैल 2022 के बाद यह दूसरा सबसे बड़ा ग्रॉस कलेक्शन है। तब 1.68 लाख करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन हुआ था। वहीं, यह तीसरी बार है जब चालू वित्त वर्ष में जीएसटी कलेक्शन ने 1.50 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। इसके अलावा दिसंबर 2022 के महीने के दौरान 8.3 करोड़ ई-वे बिल जनरेट हुए, जो अब तक का सबसे अधिक है। नवंबर 2022 में ई-वे बिल जनरेशन 7.9 करोड़ था।

दिसंबर के क्या थे आंकड़े: आपको बता दें कि दिसंबर, 2022 के दौरान ग्रॉस कलेक्शन 1,49,507 करोड़ रुपये का रहा। इसमें सीजीएसटी 26,711 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 33,357 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 78,434 करोड़ रुपये है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)