होम उच्चशिक्षा हेतु बाहिर आलम का इंग्लैण्ड के छः विश्वविद्यालयों में चयन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 30, 2023 08:04 PM

उच्चशिक्षा हेतु बाहिर आलम का इंग्लैण्ड के छः विश्वविद्यालयों में चयन

उच्चशिक्षा हेतु बाहिर आलम का इंग्लैण्ड के छः विश्वविद्यालयों में चयन

उच्चशिक्षा हेतु बाहिर आलम का इंग्लैण्ड के छः विश्वविद्यालयों में चयन

लखनऊ, 30 जनवरी। सिटी मान्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के कैम्ब्रिज सेक्शन के मेधावी छात्र  बाहिर आलम ने उच्चशिक्षा हेतु इंग्लैण्ड के छः प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में चयनित होकर लखनऊ का नाम गौरवान्वित किया है। बाहिर आलम को इंग्लैण्ड की यूनिवर्सिटी ऑफ ससेक्स, यूनिवर्सिटी ऑफ नॉटिंघम, यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर, क्वीन्स बेलफास्ट यूनिवर्सिटी एवं एक्सेटर यूनिवर्सिटी द्वारा उच्चशिक्षा का आमन्त्रण दिया गया है। सी.एम.एस. के इस मेधावी छात्र ने अपनी सफलता का सम्पूर्ण श्रेय विद्यालय के अपने शिक्षकों व शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय के इस मेधावी छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की है। सी.एम.एस. एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर भी है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध करा रहा है।प्रतिवर्ष सी.एम.एस. के 100 से अधिक मेधावी छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं। वर्ष 2022 में भी सी.एम.एस. के 100 से अधिक छात्रों ने विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर लखनऊ का नाम अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस वर्ष भी सी.एम.एस. छात्र रिकार्ड संख्या में विदेश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर लखनऊ का गौरव बढ़ायेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)