होम सी.एम.एस. में ‘यू.एन. इण्टरनेशनल डे ऑफ एजूकेशन’ का आयोजन 24 जनवरी को

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 22, 2023 07:21 PM

सी.एम.एस. में ‘यू.एन. इण्टरनेशनल डे ऑफ एजूकेशन’ का आयोजन 24 जनवरी को

सी.एम.एस. में ‘यू.एन. इण्टरनेशनल डे ऑफ एजूकेशन’ का आयोजन 24 जनवरी को

सी.एम.एस. में ‘यू.एन. इण्टरनेशनल डे ऑफ एजूकेशन’ का आयोजन 24 जनवरी को

लखनऊ, 22 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) द्वारा ‘तृतीय यू.एन. इण्टरनेशनल डे ऑफ एजूकेशन’ का आयोजन 24 जनवरी, मंगलवार को प्रातः 11.00 बजे से सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर रंगारंग शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच ‘इण्टरनेशनल डे ऑफ एजूकेशन’ के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी छात्रों को सम्मानित किया जायेगा। इस अन्तर्राष्ट्रीय शैक्षिक समारोह में अमेरिका, कुवैत, मॉरीशस, नाइजीरिया, श्रीलंका, थाईलैण्ड, यूनाइटेड अरब अमीरात एवं भारत के विभिन्न प्रान्तों से लगभग 45 विद्यालयों के छात्रों ने विभिन्न रोचक व ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं जैसे लाइव द रिदम (वाद्ययंत्र संगीत), फंकी फीट (समूह नृत्य), द वर्डी म्यूज (कविता पाठ), रिमैजिका (कोलाज), प्रैक्सिनोस्कोप (वीडियो एडिटंग), पैन्टोमाइम (कोरियोग्राफी) एवं यूथ टॉक हेतु अपनी प्रविष्टियां भेजी हैं, जिनमें से सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों को इस अवसर पर पुरष्कृत कर सम्मानित किया जायेगा। सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों के चयन में ख्याति प्राप्त लेखक, आर्टिस्ट व शिक्षाविद्ों ने निर्णायकों की भूमिका निभायी है।यह शैक्षिक समारोह छात्रों की शैक्षिक एवं सृजनात्मक क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। सी.एम.एस. का मानना है कि जनमानस में एकता, शान्ति व सहयोग के विचारों को बढ़ावा देने एवं विचारों के आदान-प्रदान हेतु यह सर्वोत्तम समय है, जब हमें भावी पीढ़ी को नई ऊचाइयों पर पहुँचने के लिए प्रेरित करना चाहिए। श्री शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि यह शैक्षिक समारोह छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों में सकारात्मक सोच का विकास करने में महती भूमिका निभायेगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)