होम क्रीमिया के डर से झुकेंगे पुतिन? बाइडन का ये प्लान भड़का सकता है परमाणु युद्ध

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 21, 2023 09:49 PM

क्रीमिया के डर से झुकेंगे पुतिन? बाइडन का ये प्लान भड़का सकता है परमाणु युद्ध

क्रीमिया के डर से झुकेंगे पुतिन? बाइडन का ये प्लान भड़का सकता है परमाणु युद्ध

क्रीमिया के डर से झुकेंगे पुतिन? बाइडन का ये प्लान भड़का सकता है परमाणु युद्ध

यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच अमेरिका एक बेहद खतरनाक प्लान को अंजाम देने की तैयारी में है। यूक्रेन पर हमले के बाद से रूस ने उसके कई क्षेत्रों पर कब्जा किया। लेकिन एक क्षेत्र ऐसा है जिस पर उसने 2014 में ही कब्जा कर लिया था।

हम बात कर रहे हैं क्रीमिया की। यूक्रेन में काला सागर के उत्तरी तट पर स्थित क्रीमिया एक प्रायद्वीप है। जिस पर 2014 से रूस का कब्जा है। यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिका अब इस प्रायद्वीप को कथिततौर पर आजाद कराने का प्लान बना रहा है। रूस और यूक्रेन, दोनों के लिए रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण इस प्रायद्वीप की आबादी 24 लाख के करीब है। यह प्रायद्वीप लगभग पूरी तरह से काला सागर और आजोव के छोटे सागर से घिरा हुआ है।

वर्षों से, संयुक्त राज्य अमेरिका ने जोर देकर कहा है कि क्रीमिया अभी भी यूक्रेन का हिस्सा है। हालांकि इन वर्षों के दौरान बाइडन प्रशासन ने अपना सख्त रुख अपनाए रखा। अमेरिका यूक्रेन की उस मांग को खारिज करता रहा जिसमें क्रीमिया पर हमले करने के लिए हथियार मांगे गए थे। रूसी हमले के बाद यूक्रेन ने अमेरिका से ऐसे घातक हथियारों की मांग की थी जिनसे वह क्रीमिया को निशाना बनाकर हमले कर सके। यूक्रेन रणनीतिक रूप से क्रीमिया को निशाना बनाना चाहता है। दरअसल रूस अपने पड़ोसी देश यूक्रेन पर विनाशकारी हमले करने के लिए क्रीमिया को एक बेस के रूप में इस्तेमाल कर रहा है।

क्रीमिया पर नरम पड़े लगा है बाइडन प्रशासन

अब खबर है की क्रीमिया को लेकर अमेरिकी सरकार का रुख नरम पड़ने लगा है। द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बाइडन प्रशासन यूक्रेन को ऐसे हथियार दे सकता है जिनसे वह क्रीमिया को टारगेट कर सके। नाम न छापने की शर्त पर कई अमेरिकी अधिकारियों ने द न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया कि यूक्रेनी अधिकारियों के साथ महीनों की चर्चा के बाद, बाइडन प्रशासन आखिरकार यह मानने लगा है कि कीव को रूसी अड्डे पर हमला करने के लिए शक्तिशाली हथियारों की आवश्यकता है। बताया जा रहा है कि अमेरिका का यह कदम आग में घी डालने जैसा साबित हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, क्रीमिया दसियों हजार बंकरों और खुफिया अड्डों के लिए रूसी सैनिकों और कई रूसी सैन्य ठिकानों का घर है।

क्रीमिया का डर दिखाकर पुतिन को झुकाने का प्लान?

व्हाइट हाउस के अधिकारियों का कहना है कि स्थिति में कोई बदलाव नहीं है। वे कहते हैं कि क्रीमिया यूक्रेन के अंतर्गत आता है। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की प्रवक्ता एड्रिएन वॉटसन ने कहा, "हमने युद्ध के दौरान कहा है कि क्रीमिया यूक्रेन का है, और यूक्रेन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सीमाओं में अपनी और अपने संप्रभु क्षेत्र की रक्षा करने का अधिकार है।" रिपोर्ट के मुताबिक, निजी तौर पर अमेरिकी सेना और प्रशासन के अधिकारियों ने यूक्रेन की उस मंशा पर सवाल उठाए थे जिसमें वह क्रीमिया पर हमले की योजना बना रहा था। अधिकारियों का तर्क है कि यूक्रेनी सेना के पास युद्ध के मैदान में क्रीमिया से कहीं और बेहतर टारगेट मौजूद हैं। लेकिन अब बाइडन प्रशासन को यह विश्वास हो गया है कि क्रीमिया का खतरा दिखाकर रूस को झुकाया जा सकता है। उनका मानना है कि अगर यूक्रेनी सेना रूस को यह दिखा दे कि क्रीमिया उसके हाथ से निकल जाएगा, तो इससे भविष्य की किसी भी बातचीत के लिए यूक्रेन की स्थिति मजबूत होगी।

बाइडन का ये प्लान भड़का सकता है परमाणु युद्ध

हालांकि यह इतना आसान नहीं होने वाला है। अगर यूक्रेन ने अमेरिका की मदद से क्रीमिया को निशाना बनाया तो परमाणु युद्ध का खतरा पहले से कहीं ज्यादा बढ़ जाएगा। अमेरिकी प्रशासन को डर है कि अगर क्रीमिया पर हमला किया गया तो रूस एक सामरिक परमाणु हथियार का इस्तेमाल करके जवाबी कार्रवाई करेगा। अमेरिकी अधिकारियों और विशेषज्ञों ने आगाह किया कि इस बात का पूरा जोखिम बना हुआ है।

हथियरों से जमकर मदद कर रहा अमेरिका

क्रीमिया पर अमेरिकी सरकार की नई रणनीति यह दर्शाती है कि युद्ध की शुरुआत से लेकर अब तक बाइडन प्रशासन कितने आगे आ चुका है। एक समय था जब अमेरिका सार्वजनिक रूप से यह स्वीकार करने से भी इतराता था कि उसने यूक्रेनी सैनिकों के लिए स्टिंगर एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइलें दी हैं। हालांकि, इस बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगी लगातार यूक्रेन को हथियार उपलब्ध करा रहे हैं। इनमें, जेवेलिन और स्टिंगर्स मिसाइलें, एडवांस मिसाइल सिस्टम, पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम, बख्तरबंद लड़ाकू वाहन और यहां तक कि कुछ पश्चिमी टैंक भी यूक्रेन को रूस पर जवाबी कार्रवाई में मदद कर रहे हैं।

क्रीमिया को पुतिन मानते हैं रूसी गौरव

अब, बाइडन प्रशासन इस बात पर विचार कर रहा है कि उसका अभी तक का सबसे साहसिक कदम क्या होगा? क्या वह यूक्रेन को क्रीमिया प्रायद्वीप पर हमला करने में मदद करेंगे? क्योंकि यह वही क्रीमिया है जिस पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कब्जा कर कहा था कि उन्होंने खोया हुआ रूसी गौरव हासिल कर लिया है। उन्होंने कहा था कि क्रीमिया रूस का अभिन्न अंग है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)