होम सी.एम.एस. अलीगंज में भी खुला कैम्ब्रिज सेक्शन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 6, 2023 07:09 PM

सी.एम.एस. अलीगंज में भी खुला कैम्ब्रिज सेक्शन

सी.एम.एस. अलीगंज में भी खुला कैम्ब्रिज सेक्शन

सी.एम.एस. अलीगंज में भी खुला कैम्ब्रिज सेक्शन

लखनऊ, 6 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) एवं राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) के उपरान्त अब सी.एम.एस. अलीगंज (प्रथम कैम्पस) में कैम्ब्रिज सेक्शन खुल गया है, जिसमें छात्रों की पढ़ाई कैम्ब्रिज पाठ्यक्रम के अनुरूप होगी। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने कैम्ब्रिज पाठ्यक्रम की कक्षाओं के शुभारम्भ हेतु सी.एम.एस. अलीगंज (प्रथम कैम्पस) की वरिष्ठ प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योति कश्यप व प्रधानाचार्या श्रीमती शिवानी सिंह को धन्यवाद ज्ञापित किया है। डा. गाँधी ने विश्वास व्यक्त किया कि सी.एम.एस. का कैम्ब्रिज सेक्शन भावी पीढ़ी को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए तैयार करने, उच्च स्तरीय रोजगार एवं जीवन के लिए तैयार करने में बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा। कैम्बिज का अनूठा पाठयक्रम व शिक्षण पद्धति छात्रों को स्पष्ट वैचारिक समझदारी तथा विषय का पूरा ज्ञान प्रदान करता है, जो आगे चलकर  वैश्विक सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है। सी.एम.एस. के तीनों कैम्पसों के कैम्ब्रिज सेक्शन में एडमीशिन प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है। इच्छुक अभिभावक कैम्ब्रिज सेक्शन में अपने बच्चों की पढ़ाई हेतु सम्बन्धित कैम्पस में आवेदन दे सकते हैं।

            सी.एम.एस. का कैम्ब्रिज सेक्शन कैम्ब्रिज इण्टरनेशनल एसेसमेन्ट एजूकेशन (सी.ए.आई.ई.) परीक्षा बोर्ड से संबद्ध है, जिसे अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर विकास व सफलता का पासपोर्ट माना जाता है। वर्तमान में दुनिया भर के 160 देशों के छात्र कैम्ब्रिज पाठ्यक्रम के अनुसार शिक्षा प्राप्त करते हैं जिससे उन्हें आगे चलकर विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में दाखिला लेने में सुविधा प्राप्त होती है। कैम्ब्रिज बोर्ड अपने सम्बद्ध स्कूलों तथा शिक्षकों को अपने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास से भरपूर, जिम्मेदार, विचारवान, रचनाशील तथा कर्तव्यपराण बनाने के लिए तैयार करता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)