होम उदयपुर में फिर होगी जी-20 की बैठक, 150 से ज्यादा डेलीगेट्स के लिए हो रहीं तैयारियां

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 5, 2023 08:19 PM

उदयपुर में फिर होगी जी-20 की बैठक, 150 से ज्यादा डेलीगेट्स के लिए हो रहीं तैयारियां

उदयपुर में फिर होगी जी-20 की बैठक, 150 से ज्यादा डेलीगेट्स के लिए हो रहीं तैयारियां

उदयपुर में फिर होगी जी-20 की बैठक, 150 से ज्यादा डेलीगेट्स के लिए हो रहीं तैयारियां

राजस्थान के झीलों की नगरी उदयपुर में एक बार फिर विश्व स्तर पर सुर्खियों में आने वाला है, क्योंकि यहां एक बार फिर जी-20 सम्मेलन होने जा रहा है.

इसकी तारीख भी घोषित कर दी गई है, जो कि 21-23 मार्च तक है. इसके लिए जिला प्रसाशन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया है कि यह कार्यक्रम कहां-कहां होंगे. इसके लिए अभी जगह देखी जा रही है. इस बार भी डेलीगेट्स को देश और राजस्थान की संस्कृति दिखाने की तैयारी हो सकती है.

कलेक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि जी-20 शेरपा बैठक के सफल आयोजन के बाद अब एक और महत्वपूर्ण बैठक मार्च माह में आयोजित होगी. विदेश मंत्रालय में जी-20 सचिवालय के ओएसडी मुकेश के परदेशी के पत्रानुसार जी-20 द्वितीय सस्टेनेबल वित्तीय कार्य समूह की बैठक उदयपुर में 21 से 23 मार्च, 2023 को आयोजित की जाएगी.

इस बैठक में भी समस्त संबंधित विभागीय अधिकारियों को पूर्ववत तैयारियां करने के लिए निर्देशित किया जाएगा. ताकि एक बार फिर विदेशी अतिथि उदयपुर शहर की अच्छी छवि लेकर जाएं. कलेक्टर ने बताया कि जी-20 सस्टेनेबल वित्तीय कार्य समूह बैठक की तैयारियों के लिए जिला स्तर पर बैठक हो चुकी है और आगामी दिनों में इसी तरफ तैयारियां रहेगी.

150-200 डेलीगेट्स आएंगे

यह जी-20 बैठक शेरपा बैठक नहीं है, यानी इस बैठक में शेरपा नहीं होंगे, जबकि अलग-अलग जी-20 देशों के 150-200 डेलीगेट्स आएंगे. तीन दिन तक वह एक विषय पर चर्चा करेंगे. इस बैठक की Proposed Theme है Trilateral dialogue on enabling finance for social sector projects for sustainable development. यानी सतत विकास के लिए सामाजिक क्षेत्र की परियोजनाओं के लिए वित्त को सक्षम करने पर त्रिपक्षीय संवाद. इसी विषय पर सभी डेलीगेट्स चर्चा करेंगे.

4 से 7 दिसंबर तक हुआ था पिछला बैठक

बता दें कि 1 दिसंबर को भारत के पास जी-20 देशों की अध्यक्षता आई थी, जिसकी पहली बैठक उदयपुर में हुई थी. इस बैठक के कार्यक्रम 4 दिसंबर से 7 दिसंबर तक हुए, जिसमें सभी देशों के शेरपा शामिल हुए. इसके लिए पूरे उदयपुर को प्रसाशन ने दुल्हन की तरह सजाया था और कई बड़े-बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए थे. अब एक बार फिर यह बैठक होने जा रही है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)