होम किसान यूनियन का धरना-प्रदर्शन समाप्तः 129 किसानों को दोगुना वेतन और 270 को मिलेगी नौकरी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 28, 2022 10:57 PM

किसान यूनियन का धरना-प्रदर्शन समाप्तः 129 किसानों को दोगुना वेतन और 270 को मिलेगी नौकरी

किसान यूनियन का धरना-प्रदर्शन समाप्तः 129 किसानों को दोगुना वेतन और 270 को मिलेगी नौकरी

किसान यूनियन का धरना-प्रदर्शन समाप्तः 129 किसानों को दोगुना वेतन और 270 को मिलेगी नौकरी

 एक साल से चल रहे किसान यूनियन का धरना प्रदर्शन इफको प्रबंधन के लिखित आश्वासन के बाद मंगलवार देर रात समाप्त हो गया। भूख हड़ताल पर बैठे किसानों को काजू बादाम खिला कर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने भूख हड़ताल तुड़वाई। किसान यूनियन इफको उर्वरक कारखाने में कार्यरत भू दाताओं को स्थाई करवाने करने और जमीन जाने के बावजूद नौकरी न मिलने वाले किसानों को इफको में नौकरी देने के लिए इफको प्रबंधन के खिलाफ धरना प्रदर्शन पर कर रही थी।

129 किसानों को दोगुना वेतन और 270 को मिलेगी नौकरी
मंगलवार को महापंचायत के दौरान उप जिला अधिकारी वेद प्रकाश मिश्रा, क्षेत्राधिकारी और किसान यूनियन व इफको प्रबंधन के बीच हुई वार्ता में तय हुआ की 129 किसानों को स्थाई न करके अन्य सुविधाएं सहित उनको पहले से दोगुना वेतन दिया जाएगा, साथ ही अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। इसके अलावा किसानों की मांग पर 270 किसानों को 2 स्विफ्ट में फैक्ट्री के अंदर समायोजित किया जाएगा। पहली शिफ्ट में 50 से 100 किसान 15 दिन में और शेष किसान तीन माह में समायोजित किए जाएंगे। उनका नोडल अधिकारी इफको फैक्ट्री का रहेगा ठेकेदार से उन्हें कोई मतलब, डॉक्टर सतविंदर सिंह बाबूराम नहीं रहेगा।

इफको प्रबंधन पर वायदा खिलाफी का आरोप
पिछले साल दिसंबर से इफको प्रबंधन पर वायदा खिलाफी का आरोप लगाते हुए किसान यूनियन इफको उर्वरक कारखाना में जमीन देने वाले किसानों को नौकरी न मिलने पर प्रबंधन पर वायदा खिलाफी का आरोप लगाते हुए इफको फैक्ट्री के निकट वन विभाग की जमीन पर धरना प्रदर्शन कर रही थी। इस दौरान मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन, विजेंद्र सिंह यादव तोमर, कुलदीप सिंह, मनोज चौधरी शंकर सिंह यादव, मनजीत सिंह, सरदार स्वराज सिंह गायत्री यादव, महाराज सिंह, नवल वर्मा, ओमशंकर सक्सेना आदि लोग उपस्थित रहे। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)