होम मुंबई में अभिनेत्री तुनिषा शर्मा का अंतिम संस्कार किया गया

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 27, 2022 10:48 PM

मुंबई में अभिनेत्री तुनिषा शर्मा का अंतिम संस्कार किया गया

मुंबई में अभिनेत्री तुनिषा शर्मा का अंतिम संस्कार किया गया

मुंबई में अभिनेत्री तुनिषा शर्मा का अंतिम संस्कार किया गया

अभिनेत्री तुनिषा शर्मा का मंगलवार को यहां उनके परिवार के सदस्यों और टेलीविजन जगत के सहयोगियों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार किया गया। टीवी धारावाहिक “अली बाबा : दास्तां-ए-काबुल” और “फितूर” जैसी फिल्म के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री तुनिषा (21) ने शनिवार को अपने धारावाहिक के सेट पर आत्महत्या कर ली थी। जे जे अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद, उनके शव को मीरा भायंदर के टेम्भा अस्पताल लाया गया और फिर उसे उनके मीरा रोड स्थित घर ले जाया गया।
भायंदर पूर्व में स्थित घोदेव श्मशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार किया गया। शर्मा की मां वनिता शर्मा अंतिम संस्कार के दौरान बेहोश हो गईं। विशाल जेठवा, कंवर ढिल्लों, सायंतनी घोष, शिविन नारंग, दीपिका गोयल अपने पति रोहित राज गोयल के साथ, अनवीत कौर, निर्देशक जोड़ी अब्बास-मस्तान, सिद्धार्थ निगम और अशनूर कौर सहित टेलीविजन और फिल्म जगत के कुछ जाने पहचाने चेहरे तुनिषा के अंतिम संस्कार में पहुंचे। तुनिषा के चाचा ने कहा कि चंडीगढ़ में पांच जनवरी को तेरहवीं की रस्म होगी। तुनिषा के सह-कलाकार शीज़ान खान को उसे आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया था। खान फिलहाल चार दिन की पुलिस हिरासत में है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)