होम श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से ठीक पहले विराट कोहली का बड़ा फैसला, टी20 इंटरनेशनल से लिया ब्रेक

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 27, 2022 10:20 PM

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से ठीक पहले विराट कोहली का बड़ा फैसला, टी20 इंटरनेशनल से लिया ब्रेक

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से ठीक पहले विराट कोहली का बड़ा फैसला, टी20 इंटरनेशनल से लिया ब्रेक

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से ठीक पहले विराट कोहली का बड़ा फैसला, टी20 इंटरनेशनल से लिया ब्रेक

भारत और श्रीलंका के बीच 3 जनवरी से टी20 सीरीज की शुरूआत होने वाली है. वहीं इस श्रंख्ला के पहले एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है.

दरअसल, भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल से अस्थाई रूप ब्रेक लेने का फैसला किया है. ऐसे में अब माना जा रहा है कि वह आईपीएल 2023 के पहले भारत के लिए क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में खेलेते हुए नजर नहीं आएंगे.

विराट ने लिया टी20 फॉर्मेट से ब्रेक
विराट कोहली की ब्रेक की जानकारी देते हुए बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इनसाइडस्पोर्ट्स को बताया कि “हां, विराट ने यह सूचना दी है कि वह टी20 के लिए उपलब्ध नहीं है. वह वनडे सीरीज से टीम में वापसी करेंगे. हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि वह टी20 इंटरनेशनल से भी ब्रेक ले रहे हैं. वहीं रोहित शर्मा की बात करें तो हम उनकी वापसी में जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं. वह पूरी तरह से फिट हैं या नहीं इसपर फैसला आने वाले समय में किया जाएगा. उन्होंने बैटिंग प्रैक्टिस शुरू कर दी है पर हम कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं'.

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में भी नहीं नजर आएंगे विराट
विराट कोहली के टी20 इंटरनेशनल से ब्रेक के फैसले के बाद वह श्रीलंका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 सीरीज में भी नजर नहीं आएंगे. भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज की शुरूआत अगले साल 3 जनवरी से होने वाली है. पहले सभी को यह लगा था कि विराट इस सीरीज में उपलब्ध होंगे पर विराट ने टी20 से ब्रेक लेने का फैसला कर सबको चौंका दिया है.

भारत और श्रीलंका सीरीज का पूरा शेड्यूलश्रीलंकाई टीम अपने भारत दौरे की शुरूआत टी20 सीरीज से करेगी. इस सीरीज का पहला मैच 3 जनवरी को मुंबई में, दूसरा मैच 5 जनवरी को पुणे में जबकि तीसरा और अंतिम मुकाबला 7 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा. वहीं इसके बाद दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी. जिसका पहला मुकाबला 10 जनवरी को गुवाहाटी, दूसरे मैच 12 जनवरी को कोलकाता जबकि तीसरा और अंतिम वनडे 15 जनवरी को तिरुवंतपुरम में खेला जाएगा.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)