होम देश की प्रतिष्ठित ‘कैट’ परीक्षा में सी.एम.एस. के सर्वाधिक 10 छात्र चयनित

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 22, 2022 07:28 PM

देश की प्रतिष्ठित ‘कैट’ परीक्षा में सी.एम.एस. के सर्वाधिक 10 छात्र चयनित

देश की प्रतिष्ठित ‘कैट’ परीक्षा में सी.एम.एस. के सर्वाधिक 10 छात्र चयनित

देश की प्रतिष्ठित ‘कैट’ परीक्षा में सी.एम.एस. के सर्वाधिक 10 छात्र चयनित

लखनऊ, 22 दिसम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के सर्वाधिक 10 छात्रों ने देश की प्रतिष्ठित ‘कैट’ परीक्षा में चयनित होकर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। इन मेधावी छात्रों में सी.एम.एस. चौक कैम्पस के छात्र शिवांश निगम (99.33 परसेन्टाइल), महानगर कैम्पस के तुषार रंजन श्रीवास्तव (97.46 परसेन्टाइल), चौक कैम्पस की अंशिका गुप्ता (96.48 परसेन्टाइल), गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की छात्रा स्वास्ति आर्य (95.86 परसेन्टाइल) हैं। इसके अलावा, सी.एम.एस. छात्र कार्तिकेय खन्ना, समरप्रीत, दक्षिता कपूर, अमीषा दुबे, कमलजीत खुराना एवं अक्षत जायसवाल का भी कैट में चयन हुआ है। अब ये छात्र देश के प्रतिष्ठित मैनेजमेन्ट कालेजों में पढ़ाई कर अपने सपनों को साकार करेंगे। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्रों को शुभकामनाएं व आशीर्वाद देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सी.एम.एस. के मेधावी छात्र विद्यालय की शिक्षा पद्धति के अनुसार ‘सर्वधर्म समभाव’ एवं वसुधैव कुटुम्बकम की भावना को जहाँ पर रहेंगे, वहीं पर प्रवाहित करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शान्तिपूर्व व ईश्वरीय एकता से ओतप्रोत शैक्षिक वातावरण को दिया है। उन्होंने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को आई.ए.एस., इन्जीनियरिंग, मेडिकल व अन्य प्रोफेशनल कोर्सेज हेतु लगातार प्रोत्साहित करता है, साथ ही विदेशों के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु प्रेरित करता है। इसी का परिणाम है कि सी.एम.एस. के छात्र भारी संख्या में राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में सफलता अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)