होम यूपी में कल से बदल जाएगा कक्षा आठ तक के स्कूलों का समय, कोहरा और ठंड के कारण फैसला

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 21, 2022 11:09 PM

यूपी में कल से बदल जाएगा कक्षा आठ तक के स्कूलों का समय, कोहरा और ठंड के कारण फैसला

यूपी में कल से बदल जाएगा कक्षा आठ तक के स्कूलों का समय, कोहरा और ठंड के कारण फैसला

यूपी में कल से बदल जाएगा कक्षा आठ तक के स्कूलों का समय, कोहरा और ठंड के कारण फैसला

यूपी में शीतलहर और कोहरे को देखते हुए गुरुवार से स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव कर दिया गया है। लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, बस्ती, सिद्धार्थनगर, बदायूं जैसे जिलों में प्रशासन ने स्कूलों का समय बदल दिया है।

कक्षा आठ तक के स्कूलों को सुबह दस बजे से चलाने का आदेश जारी किया है। वाराणसी में तो 12वीं तक के स्कूलों को दस बजे से खोला जाएगा। माना जा रहा है कि देर शाम तक कई और जिलों में इसी तरह का फैसला लिया जा सकता है।

वाराणसी में प्रभारी जिलाधिकारी हिमांशु नागपाल ने बताया कि शीतलहर को देखते हुए जनपद के इंटर तक के सभी स्कूल गुरुवार से प्रातः 10:00 बजे से संचालित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्राइमरी विद्यालय अपराहन 2:00 बजे बंद होंगे। यह आदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, सीबीएससी, आईसीएससी एवं मदरसा बोर्ड के सभी विद्यालयों पर लागू होगा।

बस्ती की डीएम प्रियंका निरंजन के अनुसार गुरुवार से कक्षा 8 तक के स्कूलों की कक्षाएं सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक चलेंगी। कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे के चलते यह निर्णय लिया गया है। बीएसए डॉ. इन्द्रजीत प्रजापति ने बताया कि सरकारी व प्राइवेट सभी स्कूलों को इस आशय का निर्देश जारी कर दिया गया है। अब कक्षाएं सुबह नौ बजे के बजाय दस बजे से संचालित होंगी। स्कूल की छुट्टी दोपहर तीन बजे होगी। यह आदेश अग्रिम आदेश तक जारी रहेगा।

वहीं, सिद्धार्थनगर के डीएम संजीव रंजन ने जिले में शीतलहर व ठंड को देखते हुए कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालयों को 22 दिसंबर से 30 दिसंबर तक सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक संचालित करने का निर्देश दिया है।

बदायू में कक्षा आठ तक के बच्चों का स्कूल गुरुवार से सुबह दस बजे से तीन बजे तक चलेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा ने इस बारे में आदेश जारी कर दिया है। सभी बोर्ड के स्कूलों को आदेश का पालन करने का सख्त निर्देश दिया गया है।

डीएम ने कहा कि निर्देशों का पालन न करने वाले स्कूलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। लखनऊ और अयोध्या जिलों में भी कक्षा आठ तक के स्कूलों का समय बदल दिया गया है। यहां भी स्कूल सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक ही खुल सकेंगे।

इन जिलों के लिए येलो अलर्ट

कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, सहारनपुर, मुजफ्फरनग, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद और आसपास ज्यादा घना कोहरा रहने की चेतावनी है जबकि जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, शामली, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और आसपास घना कोहरा छाए रहने को येलो अलर्ट जारी किया गया है।

सुबह कोहरे में टहलने से करें परहेज

कोहरे में टहलना सेहत के लिए हानिकारक होता है। खासकर सांस, दमे के मरीजों को कोहरे में निकलने से बचाना चाहिए। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि कोहरे में सांस लेने पर फेफड़े पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। सांस, दमा मरीजों के लिए यह नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए कोहरा हो तो सुबह टहलने से परहेज करें। कोहरा छंट जाने के बाद ही बाहर जाना बेहतर होगा। इस मौसम में खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। गरम पानी पिना सेहत के लिए बेहतर होता है। रात में बाहर निकलते समय सिर पर टोपी, शाल जरूर रखें।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)