होम सी.एम.एस. छात्रा ने जीता निबन्ध प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 20, 2022 07:08 PM

सी.एम.एस. छात्रा ने जीता निबन्ध प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार

सी.एम.एस. छात्रा ने जीता निबन्ध प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार

सी.एम.एस. छात्रा ने जीता निबन्ध प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार

लखनऊ, 20 दिसम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, चौक कैम्पस की कक्षा-11 की मेधावी छात्रा उन्नति गुप्ता ने अन्तर-विद्यालयी निबन्ध लेखन प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता सेन्ट्रल इन्स्टीट्यूट ऑफ मेडिसिनल एण्ड एरोमैटिक प्लान्ट्स (सी.एस.आई.आर.), लखनऊ द्वारा आयोजित की गई। प्रतियोगिता में लखनऊ के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया, जिसमें सी.एम.एस. की इस मेधावी छात्रा ने अपने निबन्ध के माध्यम से पर्यावरण संवर्धन पर सर्वोत्कृष्ट विचार प्रस्तुत कर प्रथम पुरस्कार पर कब्जा जमाया। सी.एम.एस. की इस मेधावी छात्रा ने लेखन के माध्यम से रचनात्मक सोच व विश्वव्यापी दृष्टिकोण का भरपूर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के आयोजकों ने उन्नति को प्रशस्ति पत्र व एक हजार रूपये के नगद पुरस्कार पुरष्कृत कर सम्मानित किया एवं उसके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें सामाजिक गतिविधियों एवं रचनात्मक कार्यों के लिए विशेष रूप से प्रेरित करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा की छाप छोड़कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)