होम तवांग में झड़प के बाद तैयारी में जुटा चीन, सीमा पर तैनात किए फाइटर जेट

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 19, 2022 10:58 PM

तवांग में झड़प के बाद तैयारी में जुटा चीन, सीमा पर तैनात किए फाइटर जेट

तवांग में झड़प के बाद तैयारी में जुटा चीन, सीमा पर तैनात किए फाइटर जेट

तवांग में झड़प के बाद तैयारी में जुटा चीन, सीमा पर तैनात किए फाइटर जेट

अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले मेंभारत-चीनबॉर्डर पर दोनों देशों की सेनाओं के बीच हुई भिड़ंत के बाद चीन ने बॉर्डर के पास ड्रोन्स और फाइटर जेट की तैनाती कर दी है.

यह तैनाती तिब्बती एयरबेस पर की गई है. इस इलाके से भारत के नॉर्थ ईस्ट इलाको को आसानी से निशाना बनया जा सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सैटेलाइट इमेज में इन ड्रोन्स और फाइटर जेट्स की तैनाती को स्ष्ट रूप से देखा जा सकता है. बता दें कि चीनी बॉर्डर पर विवाद बढ़ने के बाद से ही भारती फाइटर जेट लगातार ही अरुणाचल में पेट्रोलिंग कर रहे हैं.

वहां चीन की ओर से भी एयर एक्टिविटी में काफी इजाफा हुआ है. कम से कम दो बार चीनी फाइटर जेट की एक्टिविटी देखकर भारतीय एयरफोर्स ने भी लड़ाकू विमानों को उन्हें खदेड़ने के लिए भेजा था. क्योंकि यह शक था कि वह भारत के एयर स्पेस में घुस सकते हैं. सैटेलाइट से चीन के बांगदा एयरबेस की तस्वीर सामने आई है. यह एयरबेस नॉर्थ ईस्ट स्टेट की सीमा से महज 150 किलोमीटर दूर है.

ड्रोन और फाइटर जेट की मौजूदगी

यहां पर अत्याधुनिक WZ-7 ‘सोअरिंग ड्रैगन’ ड्रोन की मौजूदगी देखी गई है. इन्हें 2021 में लॉन्च किया गया था. द सोरिंग ड्रैगन ड्रोन लगातार 10 घंटे तक उड़ सकता है. यह खुफिया, निगरानी और सैनिक परीक्षण मिशन के लिए डिज़ाइन किया गया है. इतना ही नहीं यह ड्रोन क्रूज मिसाइलों को अटैक करने के लिए डेटा को भी ट्रांसमिट करता है.

भारत के पास फिलहाल इस तकनीकि का ड्रोन नहीं है. पूर्व आईएएफ फाइटर पायलट जिनकी कंपनी न्यूस्पेस हिंदुस्तान ऐरोनोटिक्स के साथ भारतीय सेना के लिए नए तरह के ड्रोन डेवलप कर रही है, ने कहा, ‘उनका (चीन का) इंडक्शन और ऑपरेशनल इस्तेमाल देखकर यह समझा जा सकता है कि भारत के नॉर्थ ईस्ट इलाके में मैकमोहन लाइन पर आक्साई चीन में किसी भी तरह के मिशन को सपोर्ट करने के लिए उन्होंने यह वातावरण बनाया गया है.’

बांगडा एयरबेस की 14 दिसंबर की तस्वीरों में फ्लाइट-लाइन पर दो फ़्लेंकर-प्रकार के लड़ाकू जेट भी दिखाई दे रहे हैं. ये भारतीय वायु सेना द्वारा संचालित रूसी-डिज़ाइन किए गए Su-30MKI फाइटर के मेड-इन-चाइना वर्जन हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)