होम अन्तर्राष्ट्रीय फुटबाल टूर्नामेन्ट ‘कॉनकार्ड-2022’ का दूसरा दिन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 19, 2022 08:07 PM

अन्तर्राष्ट्रीय फुटबाल टूर्नामेन्ट ‘कॉनकार्ड-2022’ का दूसरा दिन

अन्तर्राष्ट्रीय फुटबाल टूर्नामेन्ट ‘कॉनकार्ड-2022’ का दूसरा दिन

अन्तर्राष्ट्रीय फुटबाल टूर्नामेन्ट ‘कॉनकार्ड-2022’ का दूसरा दिन

लखनऊ, 19 दिसम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस के तत्वावधान में आयोजित पाँच दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय फुटबाल टूर्नामेन्ट ‘कॉनकार्ड-2022’ के अन्तर्गत फुटबाल मैचों का विधिवत शुभारम्भ आज चौक स्टेडियम एवं सी.एम.एस. कानपुर रोड स्थित विद्यालय के जय जगत स्टेडियम में हुआ। ‘कॉनकार्ड-2022’ के अन्तर्गत आज कुल 12 मैच खेले गये, जिसमें 8 मैच बालक वर्ग के अन्तर्गत जबकि 4 मैच बालिका वर्ग के अन्तर्गत खेले गये। ग्राउण्ड-1 पर पहला मैच सिटी मोन्टेसरी स्कूल एवं कायनात इण्टरनेशनल स्कूल, बिहार के बीच खेला गया, जिसमें सी.एम.एस. के बाल खिलाड़ियों ने 5-2 से जीत दर्ज की। इसी प्रकार, लामार्टिनियर कालेज, लखनऊ ने श्री उग्रतारा बाल विद्यालय, नेपाल को 8-0 के अन्तर से हराया जबकि सेंट जोसेफ कान्वेन्ट सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, मध्य प्रदेश ने कैम्ब्रिज स्कूल, जयपुर, राजस्थान को 2-0 से मात दी।

बालक वर्ग में ही लिटिल एन्जिल्स हाई स्कूल, मध्य प्रदेश की टीम ने सनबीम स्कूल, वरूणा, वाराणसी को 2-0 से मात दी जबकि डीपीएस एल्डिको, लखनऊ की टीम ने आर्चिड कालेज, नेपाल पर 2-1  की जीत दर्ज की।बालिका वर्ग के अन्तर्गत एक ओर, आर्मी पब्लिक स्कूल, लखनऊ की छात्राओं ने सनबीम स्कूल, वरूणा, वाराणसी की टीम को 17-0 से हराया तो वहीं दूसरी ओर विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल, प्रयागराज की टीम ने लिटिल एन्जिल्स हाई स्कूल, मध्य प्रदेश को 22-0 के बड़े अंतर से हराया। दोनों मैचों में आर्मी पब्लिक स्कूल, लखनऊ की श्रेयसी एवं विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल, प्रयागराज की आंचल पटेल ने दमदार खेल का प्रदर्शन कर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया।विदित हो कि ‘कॉनकार्ड-2022’ का आयोजन 18 से 22 दिसम्बर तक किया जा रहा है, जिसमें नेपाल एवं देश के विभिन्न प्रान्तों के प्रतिष्ठित विद्यालयों की छात्र टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)