होम अन्तर्राष्ट्रीय फुटबाल टूर्नामेन्ट ‘कॉनकार्ड-2022’ का सी.एम.एस. में भव्य उद्घाटन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 18, 2022 07:52 PM

अन्तर्राष्ट्रीय फुटबाल टूर्नामेन्ट ‘कॉनकार्ड-2022’ का सी.एम.एस. में भव्य उद्घाटन

अन्तर्राष्ट्रीय फुटबाल टूर्नामेन्ट ‘कॉनकार्ड-2022’ का सी.एम.एस. में भव्य उद्घाटन

अन्तर्राष्ट्रीय फुटबाल टूर्नामेन्ट ‘कॉनकार्ड-2022’  का सी.एम.एस. में भव्य उद्घाटन

लखनऊ, 18 दिसम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस द्वारा आयोजित पाँच दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय फुटबाल टूर्नामेन्ट ‘कॉनकार्ड-2022’ का भव्य उद्घाटन आज सायं सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में धूमधाम से सम्पन्न हुआ। रंगारंग शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच विश्व एकता एवं विश्व शान्ति के गीत गाते बाल फुटबाल खिलाड़ियों की उपस्थित से सम्पूर्ण ऑडिटोरियम खेल भावना से परिपूर्ण हो गया। मुख्य अतिथि श्री विपिन शर्मा, डायरेक्टर, आर.पी.एस. इण्टरनेशनल स्कूल, गुड़गाँव ने दीप प्रज्वलित कर ‘कॉनकार्ड-2022’ का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री शर्मा ने कहा कि अनुशासन, निष्ठा, राष्ट्रप्रेम तथा खेल भावना ही एक अच्छे खिलाड़ी की पहचान है। उन्होंने स्कूल स्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय फुटबाल टूर्नामेन्ट आयोजित करने हेतु सिटी मोन्टेसरी स्कूल को बधाई दी। विदित हो कि अन्तर्राष्ट्रीय फुटबाल टूर्नामेन्ट ‘कॉनकार्ड-2022’ का आयोजन 18 से 22 दिसम्बर तक किया जा रहा है, जिसमें नेपाल व बांग्लादेश समेत देश के विभिन्न प्रान्तों के प्रतिष्ठित विद्यालयों की छात्र टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।

            इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. भारती गाँधी ने कहा कि यह खेल महोत्सव विश्व शान्ति और विश्व एकता की भावना को आगे बढ़ाने की एक और कड़ी है। अन्तर्राष्ट्रीय फुटबाल टूर्नामेन्ट ‘कॉनकार्ड-2022’ की संयोजिका एवं सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस की प्रधानाचार्या श्रीमती दीपाली गौतम ने देश-विदेश से पधारे बाल खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि टूर्नामेन्ट में पधारे सभी बाल खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने के साथ ही लखनऊ का गौरव विश्व पटल पर बढ़ायेंगे। विदित हो कि अन्तर्राष्ट्रीय फुटबाल टूर्नामेन्ट ‘कॉनकार्ड-2022’ का आयोजन 18 से 22 दिसम्बर तक किया जा रहा है, जिसमें नेपाल व बांग्लादेश समेत देश के विभिन्न प्रान्तों के प्रतिष्ठित विद्यालयों की छात्र टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)