होम सैम-2022: क्विज, डूडल, फैशन शो व फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी छात्रों का अभूतपूर्व प्रदर्शन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 12, 2022 06:53 PM

सैम-2022: क्विज, डूडल, फैशन शो व फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी छात्रों का अभूतपूर्व प्रदर्शन

सैम-2022: क्विज, डूडल, फैशन शो व फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी छात्रों का अभूतपूर्व प्रदर्शन

सैम-2022: क्विज, डूडल, फैशन शो व फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी छात्रों का अभूतपूर्व प्रदर्शन

लखनऊ, 12 दिसम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, जॉपलिंग रोड कैम्पस द्वारा आयोजित चार दिवसीय इण्टरनेशनल स्पोर्टस, आर्टस एण्ड म्यूजिक प्रतियोगिता (सैम-2022) के दूसरे दिन आज नेपाल समेत देश के विभिन्न राज्यों से पधारे प्रतिभागी छात्रों ने विभिन्न रोचक व ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं के माध्यम से न सिर्फ अपनी कलात्मक प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया अपितु एक-दूसरे के साथ अपने विचारों को भी साझा करते हुए विभिन्न देशों की संस्कृति व सभ्यता से भी रूबरू हुए।सैम-2022 के अन्तर्गत आज प्रतियोगिताओं का सिलसिला सैम कुसाइन कानसर (फायरलेस कुकिंग) प्रतियोगिता से हुआ। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्रों ने विभिन्न देशों के लोकप्रिय व्यंजन को तैयार कर बहुत ही रचनात्मक तरीके से उनका प्रस्तुतिकरण किया एवं साथ ही निर्णायक मण्डल द्वारा पूछे गये सवालों का जवाब दिया। इसी प्रकार सैम ग्राफिटर्स प्रतियोगिता के अन्तर्गत  देश-विदेश के जूनियर व सीनियर वर्ग के प्रतिभागी छात्रों ने एक से बढ़कर एक शानदार डूडल बनाकर अपनी बौद्धिक प्रतिभा व कलात्मक प्रतिभा का आलोक बिखेरा। सैम मेलोडी मैस्ट्रो (फैशन शो) प्रतियोगिता भी आज के विशेष आकर्षण का केन्द्र रही, जिसमें प्रतिभागी छात्रों ने निर्णायक मंडल के समक्ष अपने बहुमुखी प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। आज क्विज प्रतियोगिता का प्रारम्भिक राउण्ड सम्पन्न हुआ तथापि सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टॉप 8 टीमों को फाइनल राउण्ड में अपने ज्ञान-विज्ञान का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। इसी प्रकार, गैर-प्रतिस्पर्धी प्रतियोगिता ‘सैम कान्क्लेव’ में सीनियर वर्ग के छात्रों ने ‘डिकोडिंग सैम - ए ट्रू प्रमोटर ऑफ यूनिटी ऑफ हर्ट, माइन्ड स्पिरिट’ विषय पर अपने विचार रखे। इसके अलावा, सायंकालीन सत्र में साँस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ, जिसमें देश-विदेश की प्रतिभागी टीमों ने अपने-अपने देश के लोकनृत्यों व लोकगीतों की इन्द्रधनुषी छटा का प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।विदित हो कि चार-दिवसीय सैम-2022 का आयोजन 11 से 14 दिसम्बर तक सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में किया जा रहा है, जिसमें देश-विदेश की 45 से अधिक छात्र टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)