होम सीनियर सिटीजन्स को रेल किराए में मिलेगी इतनी छूट, अश्विनी वैष्णव के ऐलान से खुशी से झूमे रेलयात्री!
सीनियर सिटीजन्स को रेल किराए में मिलेगी इतनी छूट, अश्विनी वैष्णव के ऐलान से खुशी से झूमे रेलयात्री!
ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. सीनियर सिटीजन्स (senior citizens) को मिलने वाली छूट को लेकर रेलमंत्री Ashwini Vaishnaw ने बड़ी जानकारी दी है.
रेलवे वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली छूट (Railway Concession to Senior Citizen) को बहाल करने जा रहा है. इसके साथ ही पात्रता मानदंड में भी बदलाव को लेकर बात चल रही है.
बदलेगी आयु की सीमा
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, रेलवे बोर्ड सीनियर सिटीजन्स के लिए आयु सीमा में बदलाव करने की योजना बना रहा है. इसके अलावा टिकट पर मिल रही रियायतों को सिर्फ कुछ कैटेगिरी तक ही सीमित रखा जाएगा. वहीं, पहले की बात करें तो पहले सभी कैटेगिरी के लोगों को रियायतें मिलती थीं.
जल्द बनाए जाएंगे नियम
रेलवे बोर्ड ने बताया कि वह वरिष्ठ नागरिकों को रियायत देने का प्लान बना रही है, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों के लिए सब्सिडी बरकरार रखते हुए इन रियायतों की लागत को कम करने का विचार है. फिलहाल अभी तक किसी भी नियम और शर्तों को तय नहीं किया गया है.
53 फीसदी मिलता है डिस्काउंट
रेल मंत्रालय (Ministry Of Railways) की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रेन में सफर करने वाले सभी नागरिकों को किराए पर औसतन 53 फीसदी का डिस्काउंट मिलता है. इसके साथ ही दिव्यांगजनों, स्टूडेंट्स और मरीजों को इस छूट के अलावा भी कई तरह की रियायतें मिलती हैं.
किस क्लास में मिलेगी छूट?
लोकसभा में रेलमंत्री से रेलवे कंसेशन को लेकर के सवाल किया गया कि क्या रेलवे फिर से ट्रेन टिकटों पर छूट की सुविधा देगा. इस पर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि 2019-20 में रेलवे ने पैसेंजर टिकट पर 59,837 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी है. इसके अलावा संसद से जुड़ी स्थाई समीति ने स्लापर और थर्ड एसी में सफर करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को ट्रेन टिकट में कंसेशन देने का सुझाव दिया है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।