होम जम्मू कश्मीर: IPS अधिकारी सारा रिजवी को DIG प्रशासन के तौर पर किया तैनात

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 19, 2022 09:27 PM

जम्मू कश्मीर: IPS अधिकारी सारा रिजवी को DIG प्रशासन के तौर पर किया तैनात

जम्मू कश्मीर: IPS अधिकारी सारा रिजवी को DIG प्रशासन के तौर पर किया तैनात

जम्मू कश्मीर: IPS अधिकारी सारा रिजवी को DIG प्रशासन के तौर पर किया तैनात

जम्मू-कश्मीर सरकार ने गुजरात कैडर की आईपीएस अधिकारी सारा अफजल अहमद रिजवी (Sara Afzal Ahmed Rizvi) को जम्मू कश्मीर पुलिस मुख्यालय में पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) के पद पर तैनात किया गया है.

 

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर सरकार ने गुजरात कैडर की आईपीएस अधिकारी सारा अफजल अहमद रिजवी (Sara Afzal Ahmed Rizvi) को जम्मू कश्मीर पुलिस मुख्यालय में पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) के पद पर तैनात किया गया है. इस संबंध में प्रदेश के गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.

आदेश के मुताबिक 'सारा रिजवी, आईपीएस (आरआर: 2008) को तत्काल प्रभाव से पुलिस उप महानिरीक्षक (प्रशासन), पुलिस मुख्यालय, जम्मू-कश्मीर के रूप में तैनात किया गया है।' अधिकारी रिजवी (गुजरात, 2008) को इस महीने की शुरुआत में गुजरात कैडर से केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में इंटर-कैडर प्रतिनियुक्ति दी गई है.

39 वर्षीय रिजवी गुजरात पुलिस में एकमात्र मुस्लिम महिला आईपीएस अधिकारी थीं. मुंबई में जन्मी सारा एक शिक्षित परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उनके पिता अफजल अहमद विज्ञान स्नातक हैं और माता निगार रिजवी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा हैं. उनके भाई वसीफ रिजवी सऊदी अरब में कार्यरत एक सिविल इंजीनियर हैं और बहन समीरा दुबई में स्थित कंप्यूटर विज्ञान स्नातक हैं. सारा ने 2008 में आरपीएफ में प्रशिक्षु सहायक सुरक्षा आयुक्त मनूर खान से शादी की थी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)