होम आधार से नहीं हुई लिंकिंग, क्या 31 मार्च के बाद निष्क्रिय हो जाएगा आपका PAN कार्ड
आधार से नहीं हुई लिंकिंग, क्या 31 मार्च के बाद निष्क्रिय हो जाएगा आपका PAN कार्ड
फाइनेंशियल ईयर का आखिरी दिन यानी 31 मार्च काफी अहम है। इस दिन फाइनेंस से जुड़ी कई चीजों की डेडलाइन खत्म हो रही है। आधार और पैन कार्ड की लिंकिंग की भी आखिरी तिथि 31 मार्च 2022 है।
अगर आपने किसी कारण 31 मार्च तक आधार और पैन की लिंकिंग नहीं कराई तो क्या पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा? अगर ये सवाल आपके दिमाग में भी चल रहा है तो इसका जवाब जान लीजिए।
क्या है जवाब: 31 मार्च, 2022 तक पैन को आधार से नहीं जोड़ने वाले लोगों को 500 रुपये से लेकर 1,000 रुपये तक का जुर्माना भरना होगा। हालांकि, इस तरह के पैन मार्च, 2023 तक चालू रहेंगे और करदाता आयकर रिटर्न दाखिल करने, रिफंड पाने और अन्य आयकर कामकाज के लिए इनका इस्तेमाल कर सकेंगे। हालांकि, पैन को आधार से न जोड़ने की स्थिति में 31 मार्च, 2023 के बाद पैन निष्क्रिय हो जाएगा। मतलब ये कि लिंकिंग नहीं होने पर एक साल बाद आपका पैन निष्क्रिय हो सकता है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।