होम एमएलसी चुनाव को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, जानिए भाजपा को लेकर क्या बोले सपा प्रमुख
एमएलसी चुनाव को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, जानिए भाजपा को लेकर क्या बोले सपा प्रमुख
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर कहा है कि जिला पंचायत चुनावों की तरह विधान परिषद चुनाव में सपा प्रत्याशी और उनके समर्थकों को डराया धमकाया जा रहा है। उन्हें नामांकन पत्र भी जमा करने नहीं दिया गया। भाजपा राज में फैले भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त है। महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। जानबूझकर परीक्षाओं के पेपर लीक कराए जाते हैं, ताकि उनके परिणाम न आएं और युवाओं को नौकरियों से वंचित रखा जा सके।अखिलेश ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में मिलने वालों की समस्याएं सुनी और संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में निर्देशों को फंसाया जा रहा है। समाजवादी नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। सपा अन्याय और गैर-बराबरी के खिलाफ डा. राम मनोहर लोहिया और डा. भीमराव अंबेडकर की विचारधारा से प्रेरणा लेकर संघर्षरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा पूंजीपतियों के हितों की संरक्षक है। विधानसभा चुनाव के समय डीजल-पेट्रोल, रसोईगैस के दामों पर नियंत्रण रहा, चुनाव खत्म होते ही इनके दाम बढ़ने लगे।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का अभिनंदन करते हुए अपराध की नई घटनाएं रोज ही सुर्खियां बना रही हैं। भाजपा सरकार ने सफाई कर्मियों की काम की सुरक्षा के लिए कुछ नहीं किया। उनकी जानें सस्ती हैं। यूपी में 34 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को अधूरी भर्ती पूरी होने का इंतजार है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।