होम वीके सिंह के इस एलान के बाद भारतीय छात्रों के चेहरे पर लौटी खुशी, जानें क्या है पूरा मामला

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Mar 2, 2022 10:10 PM

वीके सिंह के इस एलान के बाद भारतीय छात्रों के चेहरे पर लौटी खुशी, जानें क्या है पूरा मामला

वीके सिंह के इस एलान के बाद भारतीय छात्रों के चेहरे पर लौटी खुशी, जानें क्या है पूरा मामला

वीके सिंह के इस एलान के बाद भारतीय छात्रों के चेहरे पर लौटी खुशी, जानें क्या है पूरा मामला

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध और तेज होते जा रहा है। यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को लाने के लिए ऑपरेशन गंगा चलाया जा रहा है। यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र रोमानिया, पोलैंड और हंगरी का रूख करते हुए वतन वापसी कर रहे हैं। करीब साढ़े तीन हजार से ज्यादा भारतीय छात्रों की भारत वापसी हो चुकी है। वहीं और लोगों को वापस लाने का प्रयास जारी है। भारतीय छात्रों को वापस लाने के लिए मोदी सरकार के मंत्री जनरल वीके सिंह पोलैंड की यात्रा पर हैं। वहां वो छात्रों का मनोबल बढ़ाते नजर आए और छात्रों से बात भी की। पोलैंड में केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने यूक्रेन से भारत के लिए रवाना हो रहे 600 से अधिक छात्रों से बात की। उन्होंने कहा कि पोलैंड और भारत के बीच सदियों से चली आ रही मित्रता और सौहार्दपूर्ण संबंध हैं जो हमारे लोगों को एक साथ लाए हैं। वीके सिंह ने कहा कि मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पोलिश विश्वविद्यालय यूक्रेन के हमारे छात्रों के लिए अपने दरवाजे खोलेंगे ताकि वे अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें। वीके सिंह के इतना बोलते ही हॉल तालियों की गड़गड़गाहट से गूंज उठी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)