होम क्या भाजपा के साथ बसपा करेगी गठबंधन? अटकलों पर मायावती ने दिया यह जवाब

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 26, 2022 09:59 PM

क्या भाजपा के साथ बसपा करेगी गठबंधन? अटकलों पर मायावती ने दिया यह जवाब

क्या भाजपा के साथ बसपा करेगी गठबंधन? अटकलों पर मायावती ने दिया यह जवाब

क्या भाजपा के साथ बसपा करेगी गठबंधन? अटकलों पर मायावती ने दिया यह जवाब

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में विधानसभा के चुनाव होने हैं जिनमें से अब तक चार चरण के चुनाव हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश की 4 बार मुख्यमंत्री रहने वाली बसपा सुप्रीमो मायावती इस चुनाव में उतनी सक्रिय नजर नहीं आ रही है जितनी वह पहले हुआ करती थीं। इसको लेकर विपक्ष लगातार मायावती पर कई सवाल उठा रहा है। दावा किया जा रहा है कि मायावती चुनाव के बाद भाजपा से गठबंधन कर सकती हैं। इस बात की संभावना तब और बढ़ गई जब अमित शाह ने बीएसपी की तारीफ कर दी। इसके बाद से विपक्ष भी बीएसपी को भाजपा की बी टीम बताने लगा। इसी कड़ी में बसपा सुप्रीमो मायावती का भी जवाब सामने आ गया है। मायावती से जब सवाल किया गया कि क्या बसपा चुनाव के बाद भाजपा से गठबंधन कर सकती है? मायावती ने इस खबर को पूरी तरह से खारिज कर दिया। इसके साथ ही मायावती ने कहा कि अगर बसपा भाजपा की बी टीम है तो फिर सपा और कांग्रेस साथ क्यों आए थे? उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चुनाव के दौरान अमित शाह ने दलितों और मुसलमानों की स्थिति को लेकर बसपा के बारे में जो कुछ भी कहा उसके बाद से मीडिया और विरोधी पार्टियों ने इस बात का राग अलापना शुरू कर दिया कि बसपा भाजपा की बी टीम है। इसके जवाब में मायावती ने कहा कि इसमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है। समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए बसपा सुप्रीमो ने कहा कि अगर बहुजन समाज पार्टी भाजपा की बी टीम होती तो सपा ने फिर उत्तर प्रदेश में एक बार विधानसभा चुनाव और दूसरी बार लोकसभा चुनाव बसपा के साथ क्यों लड़ा?

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)