होम अगर भाजपा चुनाव जीत गई तो लोकतंत्र और संविधान खत्म कर देगी : अखिलेश यादव

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 26, 2022 09:48 PM

अगर भाजपा चुनाव जीत गई तो लोकतंत्र और संविधान खत्म कर देगी : अखिलेश यादव

अगर भाजपा चुनाव जीत गई तो लोकतंत्र और संविधान खत्म कर देगी : अखिलेश यादव

अगर भाजपा चुनाव जीत गई तो लोकतंत्र और संविधान खत्म कर देगी : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि यह लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है और अगर भाजपा चुनाव जीत गयी तो वह लोकतंत्र और संविधान को खत्म कर देगी। यादव ने शनिवार को बलरामपुर में एक चुनावी जनसभा में कहा कि भाजपा सरकारी संस्थाओं को बेच कर आरक्षण खत्म करने की कोशिश कर रही है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पर पलटवार करते हुए यादव ने कहा, ‘‘बाबा मुख्यमंत्री मुझे दंगेश कहते हैं लेकिन अपना चेहरा शीशे में नहीं देखते, अगर शीशे में अपना चेहरा देखें तो पता चल जाएगा कि दंगेश कौन है।’’उन्होंने कहा कि सपा की मांग है कि जातीय जनगणना कराई जाए लेकिन भाजपा जातीय जनगणना नहीं कराना चाहती है, ऐसे में प्रदेश में सपा सरकार बनते ही जातीय जनगणना कराई जाएगी। सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा वाले कानून व्यवस्था की बात तो करते हैं लेकिन इनके राज में कोई सुरक्षित नहीं है, सबसे ज्यादा मौतें पुलिस हिरासत में हो रही हैं और यहाँ तक कि अवैध वसूली के मामले में एक आईपीएस अभी भी फरार चल रहा है लेकिन आज तक उसकी गिरफ्तारी नही हो पाई। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है लोग बेरोजगार हो गए है। पूर्व मुख्‍यमंत्री ने भरोसा दिया कि प्रदेश में ग्यारह लाख पद खाली पड़े है जैसे ही सपा की सरकार बनेगी, खाली पदों को भरा जाएगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)