होम चुनाव आयोग से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल, नकवी बोले- बुर्के की आड़ में हो रही फर्जी वोटिंग

समाचारदेशप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 14, 2022 09:11 PM

चुनाव आयोग से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल, नकवी बोले- बुर्के की आड़ में हो रही फर्जी वोटिंग

चुनाव आयोग से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल, नकवी बोले- बुर्के की आड़ में हो रही फर्जी वोटिंग

चुनाव आयोग से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल, नकवी बोले- बुर्के की आड़ में हो रही फर्जी वोटिंग

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर दूसरे चरण का मतदान जारी है। इन सबके बीच आज भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने चुनाव आयोग से मुलाकात की है। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की अगुवाई में भाजपा प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंचा और कई शिकायत की। चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद मुख्तार अब्बास नकवी ने दावा किया कि कांग्रेस, बसपा और सपा मुस्लिम महिलाओं को वोट नहीं देने दे रही। अपने बयान में नकवी ने कहा कि हमने चुनाव आयोग से कहा है कि तत्काल इस पर कार्रवाई की जाए और हमने इस संबंध में शिकायत भी दर्ज की है।नकवी ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा, बसपा और कांग्रेस कोशिश कर रही है कि मुस्लिम महिलाएं वोट न दें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इसलिए वो महिलाओं को बुर्का में बूथों पर जाने और बिना पहचान दिखाए मतदान करने के लिए कह रहे हैं। इस मामले में हमने चुनाव आयोग को जानकारी दी है और फर्जी वोटिंग को रोकने के लिए कदम उठाने का आग्रह किया है। साथ ही नकवी ने चुनाव को सांप्रदायिक रंग देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि कुछ दिन पहले कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि एक हिंदू कभी पंजाब का CM नहीं बन सकता। ये चुनाव को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश है।आपको बता दें कि आज उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण के लिए 55 सीटों पर चुनाव हुए। इसके साथ ही आज ही उत्तराखंड और गोवा में भी विधानसभा के चुनाव हुए। देश के पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है। इसके अलावा पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस आमने-सामने है। गोवा में भी कांग्रेस और भाजपा के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिल रही है तो उत्तराखंड में भी भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)