होम अध्यादेश के खिलाफ रैली में भाजपा के भी लोग शामिल थे : केजरीवाल का दावा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 12, 2023 09:41 PM

अध्यादेश के खिलाफ रैली में भाजपा के भी लोग शामिल थे : केजरीवाल का दावा

अध्यादेश के खिलाफ रैली में भाजपा के भी लोग शामिल थे : केजरीवाल का दावा

अध्यादेश के खिलाफ रैली में भाजपा के भी लोग शामिल थे : केजरीवाल का दावा

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दावा किया कि आम आदमी पार्टी (AAP) की राष्ट्रीय राजधानी में सेवाओं पर नियंत्रण से जुड़े अध्यादेश को लेकर बुलाई रैली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई कार्यकर्ता व समर्थक भी शामिल हुए।

चिलचिलाती गर्मी में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) अध्यादेश 2023 के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी के रामलीला मैदान में रविवार को हुई ''महा रैली'' में हजारों लोग पहुंचे थे। केजरीवाल ने ट्वीट किया, '' अध्यादेश के खिलाफ कल राम लीला मैदान की रैली में भाजपा के भी कई लोग आए। भाजपा वाले भी कह रहे हैं - (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी जी ने यह अध्यादेश लाकर सही नहीं किया।

केंद्र ने 19 मई को दिल्ली में Group-A के अधिकारियों के तबादले और पदस्थापना पर एक प्राधिकरण बनाने के लिए अध्यादेश जारी किया था, जिसे 'आप' नीत सरकार ने सेवाओं के नियंत्रण पर न्यायालय के फैसले के साथ धोखा बताया था। शीर्ष अदालत के 11 मई के फैसले से पहले दिल्ली सरकार में सभी अधिकारियों के स्थानांतरण और पदस्थापना मामले उपराज्यपाल के कार्यकारी नियंत्रण में थे। अध्यादेश के बाद, केजरीवाल गैर-भाजपा दलों के नेताओं से संपर्क कर अध्यादेश के खिलाफ समर्थन जुटाने का प्रयास कर रहे हैं ताकि संसद में इस बारे में केंद्र का विधेयक नाकाम हो जाए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)