होम सेंटा वाल ऑफ फेम खिताब सी.एम.एस. शिक्षिकाओं रूपाली सिरकार एवं निधि बाजपेयी के नाम

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 12, 2023 08:08 PM

सेंटा वाल ऑफ फेम खिताब सी.एम.एस. शिक्षिकाओं रूपाली सिरकार एवं निधि बाजपेयी के नाम

सेंटा वाल ऑफ फेम खिताब सी.एम.एस. शिक्षिकाओं रूपाली सिरकार एवं निधि बाजपेयी के नाम

सेंटा वाल ऑफ फेम खिताब सी.एम.एस. शिक्षिकाओं  रूपाली सिरकार एवं निधि बाजपेयी के नाम

लखनऊ, 12 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) की शिक्षकाओं सुश्री रूपाली सिरकार एवं सुश्री निधि बाजपेयी ने इण्टरनेशनल सेन्टा टीचिंग प्रोफेशनल ओलम्पियाड में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सी.एम.एस. की अनूठी शिक्षण पद्धति का परचम लहराया है। इस उपलब्धि हेतु सी.एम.एस. शिक्षिकाओं को सेंटा वाल ऑफ फेम खिताब से नवाजा गया है। इस अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पियाड में सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर की दोनों शिक्षकाओं ने इंग्लिश टीचिंग में अपनी शिक्षण प्रतिभा व प्रोफेशनल कौशल का परचम लहराया है। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु दोनों शिक्षिकाओं की फोटो को ‘सेन्टा वाल ऑफ फेम’ पर भी प्रदर्शित किया गया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इन शिक्षिकाओं को बधाई दी है।सेन्टर फॉर टीचर एक्रिडिटेशन (सेन्टा) के तत्वावधान में टीचिंग प्रोफेशनल्स ओलम्पियाड (टी.पी.ओ.) का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है, जिसका उद्देश्य शिक्षकों की शिक्षणेतर प्रतिभा एवं कौशल विकास को प्रोत्साहित एवं उत्प्रेरित करना है। इस अनूठी प्रतियोगिता में विषयवार ज्ञान, अनुभव एवं उच्च शैक्षणिक मानकों के आधार पर शिक्षकों का चयन किया जाता है। इस प्रकार, इस ओलम्पियाड द्वारा शिक्षकों की क्षमताओं को पहचानकर एवं उनकी प्रतिभाओं का विकास कर शिक्षणेतर कार्यो में उनके प्रदर्शन में गुणात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)