होम अमेरिका के सामने इमरान खान ने टेके घुटने, महिला सांसद से मांग रहे मदद की भीख

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 20, 2023 11:37 PM

अमेरिका के सामने इमरान खान ने टेके घुटने, महिला सांसद से मांग रहे मदद की भीख

अमेरिका के सामने इमरान खान ने टेके घुटने, महिला सांसद से मांग रहे मदद की भीख

अमेरिका के सामने इमरान खान ने टेके घुटने, महिला सांसद से मांग रहे मदद की भीख

पाकिस्तान में हालात दिनों-दिन खराब हो रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर फिर से गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। उनके लाहौर स्थित जमान पार्क के बाहर पुलिस का डेरा है। अंदर इमरान खान कई दिनों से छिपे हुए हैं।

एक समय पाकिस्तान में बन रहे हालातों के लिए अमेरिका को कोसने वाले इमरान ने आखिरकार उसके सामने घुटने टेक दिए हैं। दरअसल, इमरान का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस कथित ऑडियो में इमरान अमेरिकी महिला सांसद मैक्सिन मूर वाटर्स से बात करते सुनाई दे रहे हैं। इस ऑडियो ने पाकिस्तान की राजनीति में हलचल मचा दी है। इमरान को अमेरिकी सांसद से मदद मांगते हुए सुना जा सकता है।

कथित ऑडियो के अनुसार, खान ने यह दावा करते हुए बातचीत शुरू की कि उन्हें पाकिस्तान में व्यापक लोकप्रियता प्राप्त है। उन्होंने दावा किया कि 99% पाकिस्तान इमरान खान को चाहता है। उन्होंने देश में सबसे लोकप्रिय राजनीतिक नेता होने का दावा किया। ऑडियो क्लिप में खान ने अपने ऊपर हुए हमले का भी जिक्र किया और कहा कि उन्हें पैर में तीन गोली मारी गई थी। उन्होंने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान वर्तमान में एक बेहद चुनौतीपूर्ण स्थिति का सामना कर रहा है और यह देश में सबसे कठिन समय है।

इमरान खान ने अमेरिकी महिला सांसद से मदद भी मांगी। उन्होंने वाटर्स ने उनका समर्थन करने और उनके हक में आवाज उठाने की अपील की। मालूम हो कि इमरान खान हमेशा से ही अमेरिका के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं। इसी वजह से अब अमेरिकी सांसद से ही मदद मांगने के चलते उनके ऑडियो की काफी चर्चाएं हो रही है। जब इमरान खान की सत्ता गई थी, तब भी उन्होंने इसके पीछे अमेरिका का हाथ बताया था और जमकर निशाना साधा था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)