होम क्षमा बड़न को चाहिए, छोटन को उत्पात... बृजभूषण सिंह ने धरना दे रहे पहलवानों पर सुनाया दोहा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 4, 2023 09:11 PM

क्षमा बड़न को चाहिए, छोटन को उत्पात... बृजभूषण सिंह ने धरना दे रहे पहलवानों पर सुनाया दोहा

क्षमा बड़न को चाहिए, छोटन को उत्पात... बृजभूषण सिंह ने धरना दे रहे पहलवानों पर सुनाया दोहा

क्षमा बड़न को चाहिए, छोटन को उत्पात... बृजभूषण सिंह ने धरना दे रहे पहलवानों पर सुनाया दोहा

जंतर मंतर पर धरना दे रहीं महिला पहलवानों के विरोध के बीच कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह ने रहीम का दोहा सुनाया है। मंदिर दर्शन को अयोध्या पहुंचे बृजभूषण ने मीडिया के सवालों पर कहा कि क्षमा बड़न को चाहिए, छोटन को उत्पात।

उन्होंने इस दौरान इस्तीफे की मांग को खारिज करते हुए कहा कि मैं अदालत के फैसले को स्वीकार करता हूं और उस पर मुझे भरोसा है। यही नहीं भाजपा सांसद ने कहा कि मेरा स्वभाव मानव कल्याण का है तो मैं वह करता रहूंगा। किसी अन्य को जो भी करना हो, वह करता रहे। मुझे ना तो किसी से बदला लेना है और ना ही किसी से कोई शिकायत है।

अयोध्या पहुंचे बृजभूषण सिंह ने कहा कि मुझे तो अदालत पर पूरा भरोसा है और मैं अपना काम करता रहूंगा। इस बीच यह मामला गुरुवार को थोड़ा और जोर पकड़ता दिखा। एक तरफ दिल्ली आ रहीं गीता फोगाट को दिल्ली पुलिस ने सिंघु बॉर्डर पर हिरासत में ले लिया तो भूपिंदर सिंह हु़ड्डा जंतर मंतर पहुंचे हैं। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने अपनी ओर से इस मामले को बंद करने की बात कही है। शीर्ष अदालत ने पहलवानों के वकील से कहा कि आपकी मांग एफआईआर की थी, जो दर्ज हो चुकी है। अब यदि आप इस मामले में कुछ और चाहते हैं तो फिर निचली अदालत अथवा हाई कोर्ट जा सकते हैं।
 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)