होम अगले हफ्ते होगी परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की सगाई?

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 2, 2023 10:48 PM

अगले हफ्ते होगी परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की सगाई?

अगले हफ्ते होगी परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की सगाई?

अगले हफ्ते होगी परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की सगाई?

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि परिणीति और राघव का रोका हो गया है और अब वे दोनों 13 मई को सगाई करने वाले हैं।

हालांकि, परिणीति और राघव की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन, सगाई की खबरों के बीच पपराजी ने परिणीति चोपड़ा को फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया। इस दौरान, पपराजी ने उनसे पूछा भी कि 'शादी कब है?' हालांकि, परिणीति बिना कोई जवाब दिए अंदर चली गईं।

कब है परिणीति-राघव की शादी?
सूत्रों ने इंडिया टूडे को इस बात की जानकारी दी है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इसी साल अक्टूबर के अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। कपल के एक करीबी सूत्र ने कहा, "परिणीति और राघव का रोका हो गया है। दोनों बेहद खुश हैं। इस साल के अक्टूबर के अंत तक दोनों की शादी संपन्ना होने की संभावना है। हालांकि, दोनों किसी भी तरह की हड़बड़ी नहीं करना चाहते हैं। दोनों अपने काम को देखते हुए शादी की तारीख तय करेंगे।"

शादी में शामिल हो सकती हैं प्रियंका चोपड़ा
दिलचस्प बात ये है कि परिणीति की चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा अक्टूबर में भारत आ रही हैं। दरअसल, अक्टूबर में Jio MAMI फिल्म फेस्टिवल का आयोजन होने वाला है। प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म फेस्टिवल की चेयरपर्सन हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि जब प्रियंका इवेंट अटेंड करने के साथ-साथ परिणीति की शादी में भी शामिल हो सकती हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)