होम इण्टरनेशनल इंग्लिश ओलम्पियाड में सी.एम.एस. के 9 छात्रों को गोल्ड मेडल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 26, 2023 07:05 PM

इण्टरनेशनल इंग्लिश ओलम्पियाड में सी.एम.एस. के 9 छात्रों को गोल्ड मेडल

इण्टरनेशनल इंग्लिश ओलम्पियाड में सी.एम.एस. के 9 छात्रों को गोल्ड मेडल

इण्टरनेशनल इंग्लिश ओलम्पियाड में सी.एम.एस. के 9 छात्रों को गोल्ड मेडल

लखनऊ, 26 अप्रैल। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) के 9 मेधावी छात्रों ने इण्टरनेशनल इंग्लिश ओलम्पियाड में गोल्ड मेडल अर्जित कर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। इन प्रतिभाशाली छात्रों में आदविका मित्तल, अविष्का पाल, दिव्या मिश्रा, जिगिशा अग्रवाल, मंतशा रजा, रेयान नदीम, शानवी गुप्ता, शुनाया शर्मा एवं जैनब फातिमा शामिल हैं। साइन्स ओलम्पियाड फाउण्डेशन, नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित इस अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. अलीगंज के छात्रों ने अपने मेधात्व व अंग्रेजी ज्ञान का शानदार प्रदर्शन कर यह उपलब्धि अपने नाम की है। ओलम्पियाड के आयोजकों ने सी.एम.एस. छात्रों की प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए गोल्ड मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इन सभी मेधावी छात्रों को उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया है।सी.एम.एस. छात्रों ने मातृ भाषा हिन्दी में निपुणता के साथ ही अंग्रेजी भाषा में भी अपनी दक्षता सिद्ध की है। सी.एम.एस. में वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के जोरदार प्रयास किये जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों की बदौलत सी.एम.एस. के मेधावी छात्र राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)