होम हारवर्ड विश्वविद्यालय द्वारा लॉ की पढ़ाई हेतु CMS छात्रा को 3,58,080 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 21, 2023 08:09 PM

हारवर्ड विश्वविद्यालय द्वारा लॉ की पढ़ाई हेतु CMS छात्रा को 3,58,080 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप

हारवर्ड विश्वविद्यालय द्वारा लॉ की पढ़ाई हेतु CMS छात्रा को 3,58,080 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप

हारवर्ड विश्वविद्यालय द्वारा लॉ की पढ़ाई हेतु CMS छात्रा को 3,58,080 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप

लखनऊ, 21 अप्रैल। सिटी मान्टेसरी स्कूल, अलीगंज (प्रथम कैम्पस) की हैड गर्ल अनन्या चौधरी को उच्चशिक्षा हेतु 3,58,080 (तीन लाख अठठावन हजार अस्सी) अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप के साथ अमेरिका की हारवर्ड विश्वविद्यालय ने चयनित किया है। अनन्या को यह स्कॉलरशिप चार वर्षों में लॉ की पढ़ाई हेतु प्रदान की जायेगी। इस प्रकार सी.एम.एस. की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने अपने मेधात्व एवं शैक्षिक उत्कृष्टता के दम पर विदेश में इतनी बड़ी स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर विद्यालय का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है। सी.एम.एस. छात्रा की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय के संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने बधाई दी, साथ ही विद्यालय के विद्वान व कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है।

      इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 90 छात्र अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, ऑस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों में चयनित हो चुके हैं, जिनमें से अधिकतर को स्कॉलरशिप प्राप्त हुई है। सी.एम.एस. छात्रों के दृष्टिकोण व्यापक बनाने व उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु सदैव प्रयासरत है और इसी कड़ी में छात्रों को भारत में एवं विदेशों में उच्चशिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान कर रहा है। सी.एम.एस. प्रदेश में एकमात्र एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद कर रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)