होम कमल का सीजन नहीं, संजय राउत का BJP पर तंज, महाविकास अघाड़ी पर कही यह बात

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 18, 2023 10:19 PM

कमल का सीजन नहीं, संजय राउत का BJP पर तंज, महाविकास अघाड़ी पर कही यह बात

कमल का सीजन नहीं, संजय राउत का BJP पर तंज, महाविकास अघाड़ी पर कही यह बात

कमल का सीजन नहीं, संजय राउत का BJP पर तंज, महाविकास अघाड़ी पर कही यह बात

शिवसेना नेता संजय राउत ने एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला है। संजय राउत ने कहा है कि इन दिनों कमल का सीजन नहीं है और उन्हें बाजार में कमल दिखाई नहीं दे रहा है। संजय राउत यहीं नहीं रुके।

उन्होंने आगे कहा कि इन दिनों बाजार में दूसरे भी कई फूल हैं और आने वाले वक्त में आपको और भी कई फूल दिखाई देंगे। इसके साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी मिलने वाली सीटों को लेकर भी संभावना जाहिर की। राउत ने यह बातें अजीत पवार के भाजपा ज्वॉइन करने संभावनाओं से जुड़े सवाल के जवाब में कहीं।

कहा-घटेंगी भाजपा की सीटें
संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में एमवीए को 180 से लेकर 185 सीटें मिलेंगी। साथ ही यह भी दावा कि लोकसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी सरकार को 40 सीटें मिलेंगी। संजय राउत ने कहा कि 2024 में होने वाले चुनाव में महाविकास अघाड़ी गठबंधन वापसी करेगा और जीत भी हासिल करेगा। इसके अलावा संजय राउत ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा की कम से कम 110 सीटें कम हो जाएंगी।

अजीत पवार पर कही यह बात
वहीं, अजीत पवार के भाजपा ज्वॉइन करने की खबरों पर भी संजय राउत ने अपनी बात कही। राउत ने कहा कि हमने पहले भी कहा था कि यह पूरी तरह से झूठा बयान है। उन्होंने कहा कि अजीत पवार ने जो स्पष्टीकरण दिया है वो बहुत महत्वपुर्ण है। जिस तरह से यहां के कुछ लोग, पार्टियां, खासतौर पर भाजपा जो माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही थी, या फिर केंद्रीय जांच एजेंसी का इस्तेमाल करके शिवसेना, एनसीपी या कांग्रेस में फूट डालने की कोशिश दबाव तंत्र से कर रही थी, उनको आज अजीत पवार ने जवाब दिया है। आखिरी दम तक अजीत पवार महाविकास अघाड़ी के घटक रहेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)