होम नौ-दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव सम्पन्न

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 18, 2023 07:55 PM

नौ-दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव सम्पन्न

नौ-दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव सम्पन्न

नौ-दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव सम्पन्न

लखनऊ, 18 अप्रैल। सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में चल रहा 9-दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव  आज सम्पन्न हो गया। समापन समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री उपेन्द्र राय, चेयरमैन भारत एक्सप्रेस, न्यूज नेटवर्क, ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर बोलते हुए श्री उपेन्द्र राय ने कहा कि सी.एम.एस. का यह अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव बच्चों को सर्वांगीण शिक्षा प्रदान करने का अनूठा अभियान है जिसके माध्यम से छात्रों का चरित्र निर्माण व नैतिक उत्थान कर समाज के रचनात्मक विकास हेतु प्रेरित किया जा रहा है। बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु पधारे वरिष्ठ पत्रकार श्री स्वतन्त्र मिश्र, श्री मनोज तोमर, श्री विकास शुक्ला एवं श्री सुशील तिवारी ने समारोह की गरिमा को बढ़ाया। इसके साथ ही, गायक श्री विवेक प्रकाश, अभिनेत्री श्री रेनिता कपूर एवं अभिनेता, थियेटर आर्टिस्ट श्री अनिल रस्तोगी, टीवी अभिनेत्री सुश्री तूलिका बनर्जी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की संयोजिका सुश्री अपर्णा मिश्रा एवं फिल्म निर्माता श्री दिवाकर भट्टाचार्य ने समारोह की गरिमा में चार चांद लगा दिये। इन 9 दिनों में एक लाख से अधिक छात्रों ने 104 देशों की 600 से अधिक फिल्में देखीं।

                        बाल फिल्म महोत्सव में पधारे गायक श्री विवेक प्रकाश, अभिनेत्री श्री रेनिता कपूर एवं अभिनेता व थियेटर आर्टिस्ट श्री अनिल रस्तोगी ने आज एक प्रेस कान्फ्रेन्स में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सी.एम.एस. ही ऐसा विद्यालय है जिसने बच्चों के चरित्र निर्माण के लिए अत्यन्त ही प्रशंसनीय अनूठा तरीका ढूँढ निकाला है। अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव के चेयरमैन, प्रख्यात शिक्षाविद् व सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि इस फिल्म फेस्टिवल को लखनऊ के छात्रों, युवाओं, शिक्षकों व अभिभावकों का अभूतपूर्व समर्थन व अपार सहयोग मिला है जिसके लिए मैं लखनऊ की जनता का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)